Thursday, October 15, 2026
spot_img
spot_img
Homeबुरहानपुरहादसों पर लीपापोती अंकलेश्वर हाईवे बिटिया रोड पर फिर लगे पेवन्द

हादसों पर लीपापोती अंकलेश्वर हाईवे बिटिया रोड पर फिर लगे पेवन्द

बुरहानपुर (अकील ए आज़ाद) हादीसों के लिए जाना जाने वाला अंकलेश्वर हाईवे बिटिया रोड ने फिर एक मासूम की जान ली बदले में जिम्मेदार विभाग अपनी नाकामी को छुपाने के लिए फिर एक बार लीपा पोती का मरहम लगाते हुए गड्ढे भरने के काम में लग गया है जिससे लोगों में रोष देखा जा रहा है नागरिकों का कहना है कि नेता डबल इंजन की सरकार का दावा करते नहीं थकते पर उनसे इस रोड का निर्माण नहीं कराया जा रहा है रोड की खराब स्थिति इन नेताओं और प्रशासन के वरिष्ठ जिम्मेदार अधिकारियों को मुंह चीढ़ा रही है इस रोड के निर्माण की कोई सुगबूगाहट नहीं जबकि मार्ग पर वाहन चालकों का चलना मुश्किल है जब इस रोड पर कोई हादसा सामने आता है तो जिम्मेदार लोक निर्माण विभाग के अधिकारी डामर मिला चोरी का ट्रक लेकर गड्ढे भरने पहुंच जाते हैं लेकिन रोड निर्माण का कोई पता नहीं ऐसी ही स्थिति शनवारा से गणपति नाका ट्रैफिक डायवर्ट कीया है यहां रोड नाम की कोई चीज नहीं बड़े-बड़े गड्ढे जिन में वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो रहे हैं यहां भी डबल इंजन की सरकार तमाशा देख रही है इस रोड के निर्माण का कोई पता नहीं पर नगर निगम ने यहां डिवाइडर का निर्माण जरूर करवाया है जो अब आवा गवन में बाधा बन रहा है इस रोड की दैनिय स्थिति के चलते गणपति नाका और शिकारपुर से ट्रैफिक को ड्राइवर कर मोहम्मद पुर और हमीदपुर बिटिया रोड होकर ट्रैफिक को निकाला जा रहा है जिससे अंकलेश्वर हाईवे की हालत और खराब हुई है इस मार्ग को सत्ताधारी नेता देख चुके हैं पर वह भी खामोश नजर आ रहे हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments