बुरहानपुर (अकील ए आज़ाद) मध्य प्रदेश सरकार की नल जल योजना ने पूरे प्रदेश में खूब झंडे गड़े इसमें बुरहानपुर को देश में कार्य पूरा करने के लिए राष्ट्रपति के द्वारा तत्कालीन जिला कलेक्टर प्रवीण सिंह को प्रथम इनाम भी मिला लेकिन अब नल जल योजना की सफलता की पूरे प्रदेश में पोल खुलती नजर आ रही है जिसका स्पष्ट उदाहरण बुरहानपुर में प्रदेश की सबसे बड़ी पंचायत का दर्जा रखने वाली एमागिर्द पंचायत में देखने को मिल रहा है जहां ग्रामीण बूंद बूंद पानी को तरस जनसुनवाई में शिकायत कर थक चुके हैं दरअसल नल जल योजना के तहत एमागिर्द पंचायत में भी कार्य कराया गया था लेकिन इसकी उपयोगिता का एहसास इस कारण नहीं हो सका था कि इस पंचायत के एक बड़े हिस्से मकबरा क्षेत्र से नगर निगम की उतावली पंपिंग स्टेशन की बड़ी लाइन यहां से गुजरी है जिसमें ग्राम वासियों के द्वारा वर्षों से अवैध रूप से राइजिंग लाइन से कनेक्शन लेकर 24 घंटे जल का दोहन किया लेकिन अब नगर निगम की जल आवर्धन योजना के शुरू होने से निगम ने उतावली पंपिंग स्टेशन को बंद कर दिया जिससे पाइपलाइन सूख गई और इस क्षेत्र में जल संकट गहरा गया निगम की पाइप लाइन से अवैध कनेक्शन क्षेत्र वासियों के द्वारा लिए जाने से ग्राम पंचायत ने ग्राम की जल आवश्यकताओं की ओर ध्यान नहीं दिया और यह उसी का कारण है कि आजाद नगर मकबरा आदि क्षेत्रों में जल संकट गहरा गया है एमागिर्द प्रदेश की सबसे बड़ी ग्राम पंचायत है यहां नल जल योजना पर भी लाखों खर्च किया गया लेकिन परिणाम सामने नहीं आए अब जब की नगर निगम ने उतावली पंपिंग स्टेशन बंद कर दिया है तो अब इस क्षेत्र में भारी जल संकट गहरा रहा है।












