मंत्री कैलाश विजयवर्गीय के बिगड़े बोल पर कांग्रेस ने मांगा इस्तीफा

0
182

बुरहानपुर (अकील ए आज़ाद) इंदौर में दूषित पानी कांड पर विधायक अर्चना चिटनिस के घर का घेराव करने पहुंचे कांग्रेसियों ने घंटा बजाकर विरोध किया लेकिन पुलिस ने विधायक के घर से 100 मीटर की दूरी पर ही कांग्रेसियों को रोक दिया कांग्रेस जिला अध्यक्ष रिंकू टॉक ने कहा कि इंदौर में दूषित पानी पीने से कई निर्दोष नागरिकों की मौत का मामला प्रदेश की भाजपा सरकार की घोर लापरवाही, भ्रष्टाचार और असंवेदनशील प्रशासन का जीता-जागता उदाहरण है। इस गंभीर जनहानि के बावजूद न तो जिम्मेदार अधिकारियों पर ठोस कार्रवाई हुई और न ही सरकार ने नैतिक जिम्मेदारी ली। इसी के विरोध में आज जिला कांग्रेस कमेटी बुरहानपुर द्वारा विधायक अर्चना चिटनीस के निवास के बाहर “घंटा बजाओ आंदोलन” किया गया। जिला कांग्रेस अध्यक्ष रिंकू टॉक ने कहा कि इंदौर जैसे बड़े शहर में दूषित पानी से मौतें होना यह साबित करता है कि भाजपा सरकार और नगरीय प्रशासन पूरी तरह विफल हो चुका है। नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय सीधे तौर पर इंदौर की व्यवस्था और प्रशासनिक निगरानी के लिए जिम्मेदार हैं, लेकिन वे इस पूरे मामले में अनाप-शनाप बयान दे रहे है। रिंकू टॉक ने कहा कि बुरहानपुर मे भी पिछले दिनों दृषित पानी की वजह से मौते हुई हैं विधायक अर्चना चिटनीस प्रदेश सरकार का हिस्सा रहते हुए भी इस गंभीर मुद्दे पर संवेदनशील नहीं है कांग्रेस कार्यकर्ता जब जवाब मांगने विधायक के निवास पहुंचे, तो लोकतांत्रिक तरीके से संवाद करने के बजाय भारी पुलिस बल तैनात कर कांग्रेसजनों को रोका गया। यह भाजपा सरकार के तानाशाही रवैये को दर्शाता है। इस दौरान कांग्रेसियों की पुलिस के साथ तीखी बहस भी हुई रिंकू टॉक ने कहा कि जल जीवन मिशन और शहरी जल आपूर्ति योजनाओं में बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार हुआ है। घटिया सामग्री, लापरवाह निगरानी और कमीशनखोरी के कारण ही दूषित पानी लोगों तक पहुंचा, कांग्रेस पार्टी मांग करती है कि इंदौर दूषित पानी कांड की उच्चस्तरीय न्यायिक जांच हो, दोषी अधिकारियों, ठेकेदारों और जिम्मेदार मंत्रियों पर आपराधिक मामला दर्ज किया जाए और मृतकों के परिजनों को समुचित मुआवजा दिया जाए। कांग्रेस ने स्पष्ट किया कि जब तक पीड़ित परिवारों को न्याय नहीं मिलता और जिम्मेदारों पर कार्रवाई नहीं होती, तब तक कांग्रेस सड़कों पर संघर्ष करती रहेगी।इस अवसर पर पुर्व विधायक हामिद काज़ी ठाकुर सुरेंद्र सिंह नगर निगम अध्यक्ष अनिता अमर यादव सलीम कॉटनवाला इंद्रशेन देशमुख वाज़िद इकबाल फ़हीम हाशमी इनाम अंसारी अजय बलपुरकर ज़ाहिर अब्बास हाफिज मंसूरी मीनाक्षी महाजन सरिता राजेश भगत सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस साथी उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here