दाऊदी बोहरा समाज के द्वारा स्वास्थ्य के प्रति वॉकाथोन का किया आयोजन

0
125

बुरहानपुर (अकील ए आज़ाद) दाऊदी बोहरा समाज की युवा टीम द्वारा वॉकाथोन का आयोजन किया गया दाऊदी बोहरा जमात पीआरओ कमेटी कोडिनेटर तफज्जुल हुसैन मुलायमवाला ने बातया की युवाओं द्वारा तोलेबा उल कुलियतुल मोमिनून सस्था के तत्वधान मे 53 वें धर्मगुरु सैयदना डॉ मुफादल सौफुद्दीन साहब की लम्बी उम्र की दुआओ के साथ साथ स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता के उदेश्य से आयोजित की गई।तोलेबा उल कुलियतुल मोमिनून के सचिव तहा पूना वाला ने जानकारी देते हुए बातया की तोलेबा उल कुलियतुल मोमिनून द्वारा शहर आमील शेख हैदर भाई साहब जमाली, उप आमिल युसूफ भाई साहब जमाली, मोहम्मदी मोहला मार्केज आमिल साहब डॉ.शेख मुस्तुफा भाई जाकिर द्वारा वॉकाथोन को हरी झंडी दिखाकर शुभारम्भ किया गया। दाऊदी बोहरा समाज पी आर ओ कमेटी के कोऑडिनेटर तफज्जुल हुसैन मुलायम वाला ने बताया देशभक्ति के जज्बे के साथ हाथों मे तिरंगा थामे स्थानीय नजमी मस्जिद दाऊदपूरा से सुबह शुरू की गई वॉकाथोन रोशन चौराहा, शानवारा चौराहा, सेवासादन, सिंधीबस्ती चौराहे से हमिदपुरा बायपास होते हुए दरगाह रोड से होते हुए सुबह 9 बजे के करीब वॉकाथोन दरगाह ए हकीमी पहुंची। जहां आयोजित कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए शहर आमिल शेख हैदर भाई साहब ने कहा की आज हर उम्र के लोगो को अपने बेहतर स्वास्थ्य के लिए जागरूक होने की जरूरत है आज की पैदल वॉक का उदेश्य बड़ी संख्या मे छोटे से लेकर बड़े बुजुर्गो ने हिस्सा लिया जो वाकई मे काबिले तारीफ है। कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए मोहम्मदी मोहला मार्केज आमिल साहब डॉ.शेख मुस्तुफा भाई जाकिर वॉकाथोन मे हिस्सा लेने वाले सभी प्रतिभागियो को मुबारकबाद देते हुए कहा की बड़ी संख्या मे सभी ने शामिल होकर अपने स्वस्थ के प्रति जागरूकता का परिचय दिया। नायब आमिल साहब युसूफ भाई साहब जमाली ने सफल आयोजन की बधाई देते हुए सभी प्रतिभागियों का आभार व्यक्त किया। तोलेबा उल कुलियतुल मोमिनून के सह सचिव फ़ख्रउद्दीन मुलायम वाला ने कार्यक्रम का संचालन करते हुए प्रतिभागियो को कार्यक्रम की रूप रेखा से अवगत किया की करीब 7 किलोमीटर का लम्बा सफर तय किया। वॉकाथोन मे दाऊदी बोहरा समाज के सेकड़ो बच्चों, युवाओं एवं बुजुर्गो ने बढ़ी संख्या मे हिस्सा लिया। कार्यक्रम के सफल बनाने के लिए कार्यक्रम की आयोजक तोलेबा उल कुलियतुल मोमिनून के सभी सदस्य गणो ने दरगाह ए हकीमी प्रबंधन, अंजुमन जाकवी जमात कमेटी , मोहम्मदी मोहल्ला मार्केज एवं प्रयोजक राज स्टील, कंस्ट्रक्शन, फखरी ट्रेडर्स का विशेष सहयोग रहा कार्यक्रम मे तोलेबा उल कुलियतुल मोमिनून के हुसैन अमलावाला, मूर्तजा भट्ठीवाला, मोइज मोबिन, हुसैन भट्टीवाला, हबील हशमी ने अपना योगदान दिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here