नीतीश कुमार के कथित आचरण पर अल्पसंख्यक कांग्रेस ने जताया विरोध मांगा इस्तीफा

0
185

बुरहानपुर (अकील ए आज़ाद) बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा एक महिला डॉक्टर का हिजाब खींचे जाने के कथित मामले को लेकर देशभर में राजनीतिक और सामाजिक स्तर पर विवाद गहराता जा रहा है। इस घटना को लेकर विभिन्न संगठनों और राजनीतिक दलों ने कड़ी आपत्ति जताई है। इसी क्रम में बुरहानपुर में अल्पसंख्यक कांग्रेस द्वारा राष्ट्रपति के नाम एक ज्ञापन एसडीएम को सौंपा गया।अल्पसंख्यक कांग्रेस के अध्यक्ष डॉ. फरीद काजी द्वारा दिए गए इस ज्ञापन में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के इस कथित कृत्य की तीखी निंदा की गई है तथा उनके इस्तीफा के साथ ही महिलाओं से माफी मांगने की मांग भी की गई है। ज्ञापन में कहा गया है कि किसी भी महिला, विशेषकर एक डॉक्टर, जो समाज की सेवा में लगी होती है, के साथ इस प्रकार का व्यवहार निंदनीय और अस्वीकार्य है।
हिजाब किसी महिला की धार्मिक आस्था और व्यक्तिगत स्वतंत्रता से जुड़ा विषय है, जिसमें हस्तक्षेप करना संविधान प्रदत्त अधिकारों का उल्लंघन है।अल्पसंख्यक कांग्रेस ने इस मामले में राष्ट्रपति से हस्तक्षेप की मांग करते हुए दोषियों के विरुद्ध उचित कार्रवाई की मांग की है। संगठन का कहना है कि लोकतांत्रिक देश में सभी नागरिकों के सम्मान, गरिमा और धार्मिक स्वतंत्रता की रक्षा होना अनिवार्य है। यह विवाद एक बार फिर सत्ता में बैठे लोगों की जिम्मेदारी और संवेदनशीलता पर सवाल खड़े करता है। इस अवसर पर जिला कांग्रेस के अध्यक्ष रिंकू टॉक सहित अन्य कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता उपस्थित थे

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here