बुरहानपुर (अकील ए आज़ाद) नगर में यातायात व्यवस्था को सुगम बनाने के लिए जिम्मेदारों के द्वारा अनेक कवायद की गई लेकिन इसके बावजूद ऑटो चालकों के द्वारा अनाज मंडी में बे तर तीब मुख्य मार्ग पर ऑटो खड़े कर जाम लगाते हैं इस पर ना तो यातायात विभाग का कोई अंकुश है और ना ही यहां अतिक्रमण मुहिम के तहत कार्यवाही की जाती है इस क्षेत्र में सुबह से शाम तक यातायात जाम की स्थिति बनी रहती है अनाज मंडी से आजाद नगर की ओर चलने वाले ऑटो यहां मार्ग जाम कर सवारियों को भरते हैं इस स्टैंड को अंडा बाजार में स्थानांतरित करने की अनेक बार कवायत की गई लेकिन कोई ठोस कार्यवाही नहीं होने से यहां जाम की स्थिति बनी रहती है ऑटो चालक मन माने तरीके से मुखय मार्ग पर ऑटो खड़े कर अपने नंबर का इंतजार करते देखे जा सकते हैं विभाग इन्हें हटाने के लिए पहल तो करता है लेकिन फिर स्थिति जस की तस हो जाती है अब स्थिति को सुधारने के लिए यहां जिम्मेदार विभाग को मैदान में उतरकर काम करने की आवश्यकता है मंडी बाजार क्षेत्र का या व्यस्ततम क्षेत्र है जहां दिनभर आवागमन लगा रहता है












