बढ़ते साइबर क्राइम फ्रॉड कॉल से आमजन परेशान

0
150

बुरहानपुर (अकील ए आज़ाद) आधुनिक तकनीक के इस युग में इंटरनेट, मोबाइल और डिजिटल सेवाओं ने जीवन को अत्यंत सरल और सुविधाजनक बना दिया है। लेकिन सुविधाओं के साथ-साथ साइबर अपराधों में भी तेजी से वृद्धि हुई है। विशेष रूप से फ्रॉड कॉल और ऑनलाइन ठगी आमजन के लिए गंभीर समस्या बनती जा रही है। लोगों को अनजान नंबरों से कॉल आकर परेशान करने की शिकायतें भी बढ़ गई है बैंक खाता बंद होने, केवाईसी अपडेट, सरकारी योजना का लाभ दिलाने का लालच दिया जाता है। कई बार कॉल करने वाले स्वयं को पुलिस अधिकारी एटीएस जैसे संस्थाओं के नाम बता कर लोगों को डराने धमकाने के फोन कर परेशान कर रहे हैं तकनीक से कम परिचित लोग इन अपराधों का सबसे आसान शिकार बनते हैं।साइबर अपराध केवल आर्थिक नुकसान तक सीमित नहीं हैं, बल्कि इससे मानसिक तनाव, भय और असुरक्षा की भावना भी उत्पन्न हो रही है। फ्रॉड कॉल आने से लोग फोन उठाने से भी डरने लगे हैं। यह स्थिति समाज के लिए चिंताजनक है। ऐसी स्थिति में साइबर सेल को तुरंत सूचना देकर बताएं ताकि समय रहते फ्रॉड कॉलर का पता लगाया जा सके तकनीक का सही और सतर्क उपयोग ही साइबर अपराध से बचाव का सबसे प्रभावी उपाय है। जागरूक नागरिक बनकर ही हम इस बढ़ती समस्या पर नियंत्रण पा सकते हैं। अपराध शाखा इंटरनेट के साइबर क्राइम पर अंकुश लगाने का दवा तो करती है लेकिन इसके बावजूद शहर के अनेक युवाओं बुजुर्गों महिलाओं सहित सरकारी कर्मचारी को ऐसे फोन किए जा रहे हैं जिस पर अंकुश लगाना आवश्यक हो गया है इस संबंध में जिले की साइबर सेल शाखा को मुस्तैद रहने की आवश्यकता है साइबर अपराधी जहां लोगों को फर्जी कॉल करके डरा धमका रहे हैं वहीं बैंक खातों से राशि उडाने का कार्य भी कर रहे हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here