बुरहानपुर (अकील ए आज़ाद) परिषद की बैठक के बाद विपक्षी पार्षदों के मौन धारण से ऐसा लग रहा है जैसे सभी पार्षदों की सभी समस्याओं का निराकरण होकर वार्ड में विकास की गंगा बह निकली है ऐसी जन चर्चा इन दोनों वार्डो में सुनने को मिल रही है विपक्षी पार्षदों और कांग्रेस का अकर्मक रूप अब देखने को नहीं मिल रहा है दरअसल वर्षा के चलते शहर में गंदे पानी और जल भराव की स्थिति के साथ खस्ता हाल सढकें गंदगी से लोग परेशान हैं लेकिन नगर के चुने हुए नगर सरकार के जनप्रतिनिधि पूरी तरह मौन धारण किए हुए हैं वर्षा के चलते सड़कों पर बड़े-बड़े गड्ढे राहगीरों के लिए परेशानी का कारण बन चुके हैं कायाकल्प योजना के तहत सड़कों के निर्माण से एक तरफ वर्षा जल का भराव गंदगी और समय पर सफाई का अभाव लेकिन नगर सरकार के चुने हुए जनप्रतिनिधियों की खामोशी जल आवर्धन और चैनेलाइजेशन के नाम पर विकास का झूठा दावा लोगों के लिए परेशानी का कारण बन चुका है शुद्ध और फिल्टर जल के नाम पर मठ मेला पानी उतावली और ट्यूबवेल की पुरानी जल वितरण व्यवस्था को बंद कर फिल्टर के नाम पर गंदा पानी सप्लाई पर भी पार्षद मौन है शहर की जनता इन जनप्रतिनिधियों से पूछ रही है कि आखिरी यह खामोशी क्यों क्या इसका कोई और विशेष कारण है लेकिन किसी के पास जनता के इन सवालों का कोई जवाब नहीं है











