कड कड़ाती बिजली के बीच झमाझम बारिश फिर तबाह हुई केले की फसल

0
239

बुरहानपुर ( अकील ए आज़ाद) वर्षा के अंतिम दौर में बदरा मेहरबान है उतरा नेखत्तर में जोरदार बारिश ने जहां जिले की न्यूनतम वर्षा को पूरा करने का काम किया है वही इस वर्षा से भूजल स्रोत खुलना बीमारियों के वायरस नष्ट होने के साथ एक अच्छा पैगाम दिया है लेकिन बुधवार तड़के लगभग 3 बजे कड़कडाती बिजली के साथ जोरदार वर्षा ने नदी नाले तालाब लबा-लब करने के साथ खेतों में तैयार खड़ी केले की फसल को फिर एक बार भारी नुकसान पहुंचा है खकनार लोनी व जिले के अनेकों ग्रामों में भारी बारिश से फसलों को भारी नुकसान पहुंचा है जिससे करोड़ों के नुकसान का अंदाजा हो रहा है बुधवार तड़के 1 घंटे से अधिक समय की तेज बारिश ने सारे रिकॉर्ड ब्रेक कर दिए हैं जिले का केला कीसान एक बार फिर मौसम की मार का शिकार हुआ है तेज बारिश के चलते जिले के सभी नदी नाले उफान पर होने से निचली बस्तियों में जल भराव की स्थिति देखी गई है बुधवार तड़के होने वाली बारिश ने शहर सहित ग्रामीण क्षेत्रों तक नुकसान पहुंचा है ताप्ती और उसे लगी सभी नदी नाले तूफान पर हैं पर्यटक स्थल महल गुल आर का महल भी अमरावती नदी के जल से जलमग्न हो गया है यहां केला किसानो की केली के खेत तालाब बन चुके हैं जिससे करोड़ों के नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here