खराब सड़कों और बढ़ते हादिसों पर कांग्रेस का खाना पूर्ति आंदोलन

0
264

बुरहानपुर (अकील ए आज़ाद) शहर की खराब सड़कों और उसके कारण बढ़ते हदीसों पर फिर राजनीति गर्म है बिटिया रोड पर एक बिटिया की हादसे में मौत के बाद लालबाग रोड पर गणेश प्रतिमा की ट्रॉली पलटने और दबाकर एक युवक की मौत के बाद यह मामला और गरमा गया है लेकिन सत्ताधारी स्थानीय निकाय के जिम्मेदारों पर इसका कोई असर देखने को नहीं मिला उल्टे इस मामले में बड़ी प्रतिमा बनाने के नाम पर मूर्तिकार पर प्रशासन ने एफआईआर दर्ज कर उसके कारखाने को सील कर दिया गया इस पर कांग्रेस और आक्रोशित है सड़क खराब होने के लिए जिम्मेदार ठेकेदार और अधिकारियों पर कार्यवाही की मांग कांग्रेस की ओर से कर आंदोलन का नारा दिया गया जो गुटों में बट कर रह गया पहले पूर्व प्रदेश महामंत्री अजय सिंह रघुवंशी के नेतृत्व में कुछ मुट्ठी भर कांग्रेसियों ने काली पट्टी बांधकर कलेक्ट्रेट में धरना दिया तो फिर एक धरना जिला कांग्रेस अध्यक्ष रिंकू टॉक के नेतृत्व में सिंधी बस्ती चौराहे पर कुछ कांग्रेसी जमा होकर भाजपा सरकार को कोसते नजर आए लेकिन कांग्रेस के इन दोनों आंदोलन में आम आदमी कहीं नजर नहीं आया जबकि यह समस्या जनता की है और ऐसे आंदोलन से जनता ही नदारत है केवल मुट्ठी भर कांग्रेसियों ने गुट के अनुसार अपने आकाओं को खुश करने के लिए आंदोलन की कागजी खाना पूर्ति कर ली जबकि नगर सरकार में कांग्रेस के 14 पार्षद हैं यदि यह वार्डों में मेहनत कर आमजन को इस आंदोलन से जोड़ते वहीं कांग्रेस के सभी गुट मेहनत कर अपनों को जोड़ते तो कलेक्टर कार्यालय सहित सिंधी बस्ती चौराहे पर हजारों की संख्या में आमजन नजर आता जिसका प्रभाव सरकार सहित प्रशासन पर पड़ता पर ऐसी कोई मेहनत कांग्रेस की ओर से नहीं की गई बस आंदोलन की औपचारिकता पूरी कर ली गई जिससे ऐसा लगता है कि सभी कहीं ना कहीं किसी………..से बंधे नजर आ रहे हैं ? जबकि शहर की खराब सड़कों और गढ़ों को लेकर कांग्रेस के द्वारा इसके पूर्व में भी अनेक आंदोलन किए जा चुके हैं गढ़ों में बैठकर फोटो सेशन तक कांग्रेसी कर चुके हैं लेकिन उनके इस विरोध का शासन प्रशासन पर कोई असर देखने को नहीं मिल रहा है क्योंकि इन सब आंदोलन से आमजन नदारत है केवल मुट्ठी भर कांग्रेसी मिलकर ही सारे आंदोलन चला रहे हैं जबकि ऐसी जलवंशील समस्याओं को हल करना है तो जन आंदोलन की जरूरत है जिसमें आम आदमी की भागीदारी भी आवश्यक है

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here