शर्म शर्म शर्म पड़ोसी राज्य के युवाओं ने कराया पेचवर्क

0
215

बुरहानपुर (अकील ए आज़ाद) बहादरपुर लोनी अंतरप्रांतीय राज्य राज मार्ग से महाराष्ट्र को बुरहानपुर से गणेश प्रतिमाओं को ले जाने की परंपरा के चलते महाराष्ट्र के रावेर व अन्य स्थानों के गणेश मंडलों के युवा प्रतिमाएं ले जाते हैं परंतु इस अंतर प्रांतीय राज्य राजमार्ग की दुर्दशा के चलते उन्हें प्रतिमाओं को ले जाने में कठिनाइयों के चलते पड़ोसी राज्य के युवा इस मार्ग का पेचवर्क स्वयं निजी खर्चे से कर रहे हैं ताकि वह गणेश प्रतिमा सुरक्षित रूप से ले जा सके दरअसल बिगड़ी राजनीति अफसर शाही और भ्रष्टाचार के चलते सांसद विधायक ने इस मार्ग के दुरुस्तीकरण के लिए लाखों रुपए स्वीकृत कराए काम भी हुआ पर भारी भ्रष्टाचार और अफसर शाही के चलते पूरा कार्य गुणवत्ता विहीन होने से मार्ग पूरी तरह मामूली बारिश में ही उखड़ गया। करोड़ों की लागत से कुछ समय पहले ही इस रोड का निर्माण किया गया लेकिन भ्रष्टाचार बिगड़ी राजनीति और अफसर शाही का नतीजा है कि पैच वर्क करने के बाद भी इस रोड पर वाहन चलाना मुश्किल है और इसी के चलते महाराष्ट्र के गणेश मंडलों को मध्य प्रदेश की सरहद में अपने निजी खर्चे से पैक वर्ग कराकर सड़क दुरुस्त कर गणेश प्रतिमाओं को पंडालो तक पहुंचाया जा रहा है जो मध्य प्रदेश में जिले की बिगड़ी राजनीति और अफसर शाही के लिए शर्म की बात है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here