गणेश उत्सव और ईद मिलादुंबी पर्व को लेकर पुलिस प्रशासन सख्त

0
260

बुरहानपुर (अकील ए आज़ाद) गणेश उत्सव और ईद मिलादुन्नबी पर्व को लेकर पुलिस प्रशासन तैयारी में जुट गया है जिले में शांति व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक में सभी थाना प्रभारी को आवश्यक दिशा निर्देश जारी कर कहां है कि सभी थाना क्षेत्र में थाना प्रभारी मोहल्ला समितियां की बैठक आयोजित कर शासन प्रशासन के आदेशों से उन्हें अवगत काराए तथा गणेश उत्सव स्थापना और चल समारोह में आपसी सौहार्द बना रहे शासन प्रशासन के द्वारा जो मार्ग निर्धारित किए गए हैं तथा डीजे और धोनी विस्तारक यंत्रों के उपयोग के लिए जो हिदायत दी गई है उनका पालन करें इसी प्रकार ईद ऐ मिलादुन नबी के अवसर पर निकलने वाले जुलूस में भी डीजे के संबंध में दिए गए सभी नियमों का पालन आयोजकों के द्वारा किया जाए इसके लिए जिला पुलिस अधीक्षक ने थाना प्रभारीइओं को सख्ती के साथ अमल करने के निर्देश दिए हैं ज्ञात हो की 27 अगस्त से 10 दिवसीय गणेश उत्सव पर्व का शुभारंभ होने जा रहा है जबकि 5 सितंबर को ईद मिलादुन्नबी पर्व मनाया जाएगा इसी को लेकर जिला एवं पुलिस प्रशासन शांति बनाए रखने के पग पर कार्य कर रहा है

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here