सीजन में पहली बार ताप्ती उफान पर प्रशासन अलर्ट

0
270

बुरहानपुर (अकील ए आज़ाद) वर्षा ऋतु के दो माह पूरे होने को हैं उसमें पहली बार शहर से होकर गुजरने वाली ताप्ती नदी का जलस्तर बढ़ने से वह उफान पर है जिसके चलते प्रशासन अलर्ट हो गया है ताप्ती नदी किनारे पर बस्तियों पर कड़ी निगरानी रखकर उन्हें निचले भाग से हटाने की हिदायत दी जा रही है बढ़ते जल स्तर को देखते हुए एनडीआरएफ और होमगार्ड की टीमें राजघाट 2पीपालघाट सत्यारा घाट व अन्य घाटों पर तैनात की गई है तथा लोगों को नदी किनारे से दूर रहने की हिदायत दी जा रही है ताप्ती नदी के पहाड़ी क्षेत्रों में तेज वर्षा के चलते नदी का जलस्तर खतरे की निशान को छूने को है जबकि शहरी क्षेत्र में न्यूनतम वर्षा दर्ज की गई है विगत दो दिनों से लगातार हो रही वर्षा के चलते अनेक नदी नाले उफान पर हैं तथा तालाबों का जल स्तर भी बड़ा है ताप्ती नदी के जल स्तर के बढ़ने से नदी किनारे लोगों की भीड़ भी बढ़ गई है जिसे नियंत्रित करने के लिए पुलिस जवानों की ड्यूटी भी लगाई गई है वही नदी किनारे बसी बस्तियां से लोगों को सुरक्षा की दृष्टि से बाहर निकाल कर धर्मशाला और स्कूलों में रखने की व्यवस्था नगर निगम के द्वारा की गई है तथा यहां भोजन व अन्य आवश्यक दावों की पूर्ति के लिए भी संबंधित विभागों को अलर्ट किया गया है जिला प्रशासन ने नदी के बढ़ते जल स्तर को देखते हुए किनारे से दूर रहने की सलाह दी है

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here