प्रशासनिक आदेशों की अनदेखी मूर्तिकार बना रहे दस फीट से ऊंची प्रतिमाएं

0
404

बुरहानपुर (अकील ए आज़ाद) तीज त्योहारों के इस मौसम में गणेश उत्सव का समय नजदीक है और मूर्तिकारों द्वारा गणेश प्रतिमाओं का निर्माण जोरों पर किया जा रहा है। जिले में धार्मिक उल्लास और परंपराओं के साथ यह त्योहार धूमधाम से मनाया जाता है, जिसके लिए हर वर्ष बड़ी-बड़ी प्रतिमाएं तैयार की जाती हैं। जो चल समारोह में अनेक दिक्कतें उत्पन्न करती है इसी को ध्यान में रखते हुए जिला कलेक्टर हर्षित सिंह द्वारा एक प्रशासनिक आदेश जारी किया गया था, जिसमें ताजियों सहित प्रतिमाओं की अधिकतम ऊंचाई दस फीट निर्धारित की गई थी तथा पीओपीकी प्रतिमाओं को पूर्ण रूप से प्रतिबंधित किया गया था। आदेश का उद्देश्य सुरक्षा, यातायात व्यवस्था और पर्यावरण संरक्षण जैसे मुद्दों को ध्यान में रखते हुए लिया गया है। लेकिन जमीनी हकीकत इससे अलग नजर आ रही है। मूर्तिकार अब निर्माण के अंतिम चरण में हैं और कई स्थानों पर दस फीट से अधिक ऊंची प्रतिमाएं बन चुकी हैं। इससे स्पष्ट होता है कि प्रशासनिक आदेशों का प्रभाव धरातल पर नहीं उतर सका क्योंकि समय-समय पर प्रशासन के द्वारा मूर्तिकारों के कारखाने का निरीक्षण नहीं किया गया और न ही आदेशों के पालन पर कोई सख्त कार्रवाई की गई। प्रशासन की इस लापरवाही का खमयाज़ा फिर एक बार शहर की जनता को भुगतना पड़ सकता है चल समारोह में शहर की सकरी सड़के और बिजली के तार बाधा बनकर सामने आते हैं प्रशासन के जिम्मेदार समय रहते संवाद एवं समन्वय की नीति अपनाए तो आदेशों का पालन आसानी के साथ कराया जा सकता है
भविष्य में आदेशों को लागू करने की स्पष्ट रूपरेखा तैयार की जाकर धार्मिक भावनाएं आहत होने और नकानून की अवहेलना से बचा जा सकता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here