बुरहानपुर (अकील ए आज़ाद) शहर में ऑटो चालकों की मनमानी जग जाहिर है उसे पर विभाग के द्वारा कोई अंकुश नहीं लगाए जाने से इसमें और अधिक बढ़ोतरी हो गई है उपनगर हो या शहर के मध्य में ऑटो चालक मन माने रूप से किराया वसूल कर यात्रियों का शोषण कर रहे हैं कमल टॉकीज गांधी चौक जयस्थम से आजाद नगर के लिए 100 से 120 तक किराया वसूल कर रहे हैं वही उपनगर लालबाग के लिए भी 150 रुपए तक ऑटो चालक किराया वसूल कर रहे हैं इस मनमानी पर विभाग के सूबेदार का कोई ध्यान नहीं है और ना ही उनकी ओर से शहर के विभिन्न स्थानों के लिए कोई सूची किराए को लेकर सार्वजनिक नहीं की गई है जहां तो चालक मनमाना किराया वसूल कर रहे हैं वहीं शहर में भी रोक-टोक अवैध ऑटो का संचालन भी हो रहा है बिना नंबर के ऑटो शहर की सड़कों पर दौड़ रही है इस मामले में विभाग के सूबेदार को शिकायत करने के बाद भी उनके द्वारा कोई कार्यवाही नहीं की जा रही है जिससे या आवास होता है कि शहर में ऑटो को लेकर जो अव्यवस्थाएं हैं वह विभाग की सरपरस्ती में हो रही है जिस पर पुलिस अधीक्षक को ध्यान देने की आवश्यकता है तभी शहर वासियों को ऑटो चालकों की मनमानी से राहत मिल सकती है











