आवारा कुत्तों पर सुप्रीम फटकार शहर में नहीं दिखा असर

0
165

बुरहानपुर (अकील ए आज़ाद) आवारा कुत्तों को लेकर देश की सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली सरकार को फटकार लगाते हुए देश भर में संदेश दिया है कि स्थानीय सरकारे आवारा कुत्तों पर लगाम लगाए उन्हें शेटर होम में भेजने के साथ उनकी आबादी को कम करने के लिए नसबंदी प्रोग्राम चलाएं, आवारा कुत्तों लोगों के लिए समस्या बने हुए हैं इनके काटने के हजारों मामले सामने आ रहे हैं, देश की सुप्रीम अदालत भी इससे चिंतित है पर इसका असर बुरहानपुर की नगर सरकार पर देखने को नहीं मिला है यहां भी आवारा कुत्तों का आतंक है, प्रतिदिन जिला अस्पताल में 10 से अधिक मामले डॉग बाइट के सामने आ रहे हैं जिन्हें रेबीज के इंजेक्शन लगाए जा रहे हैं, लंबे समय से नगर निगम ने कुत्तों की नसबंदी का प्रोग्राम बनाकर अभी हाल ही में एक एजेंसी को कुत्तों की नसबंदी का ठेका दिया लेकिन उसे भी महीनो बीत गए वह एजेंसी कहां गायब हो गई अब तक इस पर काम शुरू नहीं किया है। शहर की गली मोहल्लों और मुख्य मार्गो सहित बाजार में कुत्तों के झुंड घूम कर दहशत फैलाते देखे जा सकते हैं पर नगर निगम इन्हें पकड़ने की कार्यवाही नहीं कर रहा है जबकि उसके पास आवारा कुत्तों और पशुओं को पकड़ने का विशेष वाहन भी है लेकिन उसका उपयोग इस कार्य में नहीं लिया जा रहा है, आवारा कुत्तों पर देश की सुप्रीम अदालत जाग़ कर चिंता जता चुकी है पर स्थानीय प्रशासन अब भी इस मामले पर मौन है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here