बुरहानपुर (अकील ए आज़ाद) आईटी के इस युग में मोबाइल बैंकिंग ने धूम मचा रखी है सभी काम मोबिलाइज होकर रह गए हैं, एटीएम और मोबाइल की डिजिटल क्रांति ने सभी को चौका के रखा है। इस बदलते युग में सब कुछ बदल चुका है जिस के तहत सारे काम मोबाइल और एटीएम पर निर्भर है लेकिन इस बढ़ती तेज रफ्तार तकनीक के बीच एसबीआई के एटीएम अब कचरा घर बनते जा रहे हैं, इन एटीएम में पैसा तो नहीं पर यहां गंदगी जरूर है। शहर के अधिकांश एसबीआई के एटीएम की यही हालत है अग्रसेन चौक राजपुरा और सिंधीपुरा रोड स्थित एटीएम लंबे समय से बीमार है, यहां एटीएम में पैसा तो नहीं वही साफ सफाई का भी अभाव है लेकिन जिम्मेदार इस से बेखबर है, कैशलेस व्यवस्था के तहत एटीएम के माध्यम से राशि का भुगतान भी किया जाता है लेकिन एसबीआई सहित अन्य एटीएम की भी यही स्थिति है जहां एटीएम में सुरक्षा गार्ड की कमी है वही कैश भी नहीं जबकि अब आम आदमी इसी व्यवस्था पर निर्भर है लेकिन एटीएम से बैरंग लौटना अब आम बात हो चुकी है जिस पर एटीएम कैश सप्लाई करने वाली एजेंसी और जिम्मेदार अफसरो को इस पर ध्यान देना चाहिए वहीं सुरक्षा की दृष्टि से एटीएम पर रखे गए गार्ड भी अब नदारत है जबकि एटीएम से छेड़छाड़ की घटनाएं आए दिन सामने आ रही है।











