जिले में अतिथि शिक्षकों के पद हुए कम

0
149

बुरहानपुर (अकील ए आज़ाद) लंबे इंतजार के बाद अतिथि शिक्षकों को रिक्त पदों के एव्ज़ में जॉइनिंग तो मिल गई लेकिन जिले भर में ऐसे सैकड़ो अतिथि शिक्षक हैं जो विभिन्न स्कूलों में वर्षों से अतिथि शिक्षक के रूप में अध्ययन का कार्य कर रहे थे इस बार उन्हें रिक्त पदों के अभाव में ज्वाइन नहीं दी गई है जिसके चलते अतिथि शिक्षकों में रोष देखा गया है जिले भर की विभिन्न स्कूलों में वर्षों से कार्य कर रहे अतिथि शिक्षक नियमित शिक्षकों के स्थानांतर से भरे गए पदों से प्रभावित हुए हैं वहीं इस वर्ष शिक्षा विभाग के द्वारा अतिथि शिक्षकों को समय के साथ जॉइनिंग दी गई है लेकिन वही यह भी रोष देखा जा रहा है कि अनेक शिक्षक अपने रोजगार को लेकर परेशान है ग्रामीण क्षेत्र से स्थानांतर होकर नियमित शिक्षक नगरीय क्षेत्र में पदस्थ हुए हैं वहीं ग्रामीण क्षेत्रों में अब अतिथि शिक्षकों की नियुक्ति होना है जिससे अतिथि शिक्षकों को रोजगार मिलने की उम्मीद है

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here