बुरहानपुर में कम वर्षा से बढ़ी चिंता तापमान में हुई बढ़ोतरी

0
254

बुरहानपुर (अकील ए आज़ाद) जिले में पिछले दो दिनों से बारिश नहीं होने के कारण दिन और रात के तापमान में फिर से वृद्धि देखी जा रही है। मानसून का आगमन हुए एक माह से अधिक का समय बीत चुका है, लेकिन अब तक जिले में पर्याप्त वर्षा नहीं हुई है। पिछले वर्ष इसी अवधि में जिले में सीजन की औसत वर्षा का एक बड़ा हिस्सा पूरा हो चुका था, जिससे खेती और जलस्तर की स्थिति बेहतर हो गई थी लेकिन इस वर्ष लगातार रिमझिम बारिश तो हुई, लेकिन झमाझम बारिश की कमी ने किसानों और आम जनता की चिंता बढ़ा दी है। सोयाबीन और कपास जैसी प्रमुख फसलों की बुवाई पर इसका प्रतिकूल असर पड़ रहा है। भूमिगत जलस्तर में भी सुधार नहीं हो पाया है, जिससे आने वाले दिनों में पेयजल संकट की आशंका गहराने की आशंका जताई जा रही है।जलवायु परिवर्तन के चलते मौसम में आ रहे बदलाव अब साफ दिखाई देने लगे हैं। विशेषज्ञों का मानना है कि यदि आगामी सप्ताह में पर्याप्त वर्षा नहीं हुई, तो खेती की स्थिति गंभीर हो सकती है। प्रशासन और किसान दोनों ही अब आसमान की ओर टकटकी लगाए बैठे हैं, उम्मीद है कि जल्द ही अच्छी बारिश होगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here