बुरहानपुर (अकील ए आज़ाद) देश में डबल इंजन की सरकार का दावा करने वाली भाजपा और उसके जनप्रतिनिधि बुरहानपुर की ताप्ती मिल को पुनः चालू कराने की कवायद में जुट गए हैं इसको लेकर सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल और विधायक एवं पूर्व मंत्री अर्चना चिटनीस ने मिल प्रबंधन से मिलकर चर्चा की और वर्तमान स्थिति को जाना ज्ञात हो कि वर्ष 2020 में कोरोना काल के समय मिल बंद हो गई थी तब से अब तक 5 वर्ष बीत गए लेकिन मिल का पुनः संचालन नहीं हो सका सांसद और विधायक ने यहां दावा किया कि वह मिल को चालू कराने के लिए पहले भी प्रयास कर चुके हैं कपड़ा मंत्री से लेकर प्रधानमंत्री तक से सांसद और विधायक गोहार लगा चुके हैं लेकिन परिणाम शून्य है अब एक बार फिर सांसद विधायक ने प्रबंधन और श्रमिक संगठनों से मिलकर चर्चा की चर्चा के बाद सांसद और विधायक की ओर से एक ही भेंट को लेकर मीडिया के लिए दो अलग-अलग प्रेस रिलीज जारी की गई है सांसद ने मीडिया से चर्चा करते हुए कांग्रेस के इस आरोप की पुष्टि कर दी के सरकार ताप्ती मिल को निजी प्रबंधन को सौंपने का विचार कर रही है कांग्रेस पहले ही बुरहानपुर ताप्ती मिल को निजी हाथों में सौंपने का आरोप लगा चुकी है जिस की पुष्टि सांसद के इस बयान से होती है कि सरकार ताप्ती मिल जैसी अन्य मिल को चलाना चाहती है वह स्वयं या फिर निजी हाथों में देकर वहीं सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल ने मजदूर संगठनों को यह भी भरोसा दिलाया कि वह मजदूरों की 7 माह की पगार जल्द मिले इसके भी प्रयास करेंगे।











