आधुनिक भारत के निर्माता भारत के प्रथम प्रधानमंत्री की मनाई  पुण्यतिथि 

0
167

बुरहानपुर (अकील ए आज़ाद) जिला कांग्रेस कमेटी के द्वारा मंगलवार 27 मई को भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की पुण्यतिथि के अवसर पर पुष्पांजलि का कार्यक्रम नेहरू चौक स्थित उनकी प्रतिमा पर आयोजित किया गया उनकी प्रतिमा पहुंचकर प्रतिमा एवं परिसर की साफ सफाई की गई ।उसके उपरांत उनकी प्रतिमा को पुष्पमाला पहनाकर पुष्पांजलि अर्पित करते हुए भारत को आजाद कराने में एवं आजाद भारत का नेतृत्व करने में उनके योगदानों को याद किया गया। इस अवसर पर कांग्रेस जिला अध्यक्ष रिंकु टांक द्वारा बताया गया कि पंडित नेहरू देश को आजाद कराने के लिए करीब 10 वर्षों से अधिक अंग्रेजों द्वारा जेल में रखे गए उनके पिता मोतीलाल नेहरू एवं माता श्रीमती कमला नेहरू भी देश के स्वतंत्रता आंदोलन के प्रमुख आंदोलनकारीयो में शामिल होते हुए कई बार अंग्रेजों द्वारा जेल भेजे गए।जवाहरलाल नेहरू ने भारत के पहले प्रधानमंत्री के रूप में देश के विकास और निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उन्होंने शिक्षा, विज्ञान और प्रौद्योगिकी को बढ़ावा दिया, पंचवर्षीय योजनाओं की शुरुआत की और एक गुटनिरपेक्ष विदेश नीति का विकास किया. उन्होंने भारत को एक आधुनिक, प्रगतिशील राष्ट्र बनाने के लिए कई प्रयास किए। उक्त पुष्पांजलि कार्यक्रम के दौरान कांग्रेस जिला अध्यक्ष रिंकु टांक, पूर्व विधायक हमीद काजी, पूर्व विधायक सुरेंद्र सिंह, प्रदेश सहसचिव इंद्रसेन देशमुख, पार्षद एहफ़ाज़ मीर, महिला कांग्रेस अध्यक्ष सरिता राजेश भगत, मीनाक्षी महाजन, शैली कीर, निखिल खंडेलवाल, रियाज उल हक अंसारी, कृष्ण कुमार सुखवानी, एवं कांग्रेस के कार्यकर्ता मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here