बुरहानपुर (अकील ए आज़ाद) प्री मानसून की पहली बारिश में शहर की तस्वीर बदल कर रख दी नगर निगम नालों की सफाई और चैनेलाइजेशन कार्य से जल भराव की स्थिति नहीं होने का दावा कर रहा था वहां भी घुटनों घुटनों पानी पहले की तरह भर गया जिससे राहगीर और वाहन चालक परेशान होते देखे गए शहर के चार बड़े नालों के चैनेलाइजेशन के पाइप डाले जा चुके हैं केवल चैंबर बनाने बाकी है लेकिन फिर भी इन्हीं क्षेत्रों में जल भराव की स्थिति बनी बुधवार ढ़ोलीवाडा यहां पाइप डालने का कार्य पूरा हो चुका है केवल चेंबर बनाना बाकी है लेकिन यहां भी जल भराव की स्थिति बनी दरअसल यहां नालियों से गोद निकले बिना पाइप डालने से वह गाद अब बड़े पाइपों में भर जाने से जल भराव की स्थिति बनी जबकि शनवारा में यह कार्य पूरा हो चुका है फिर भी यहां पहले की तरह जल भराव की स्थिति सामने आई करोड़ों खर्च कर निगम का दावा था कि आलमगंज खैरखानी बुधवार रोड आदि क्षेत्रों में जल भराव से निजात मिलेगी परंतु मंगलवार को प्री मानसून की 1 घंटे की बारिश ने इसकी पोल खोल कर रख दी अब इस पूरे मामले पर आयुक्त क्षेत्र का भ्रमण कर सुधार का आश्वासन दे रहे हैं!











