बुरहानपुर (अकील ए आज़ाद) स्वास्थ्य विभाग द्वारा प्रदेश स्तर पर जिला अस्पतालों में मरीजों को बेहतर सुविधाएं और साफ सफाई के लिए कायाकल्प योजना के तहत सर्वे कराता है जिसकी रिपोर्ट पर जिला अस्पतालों में आने वाले मरीजों को दी जाने वाली सुविधाओं और साफ सफाई का आकलन करता है जिस के आधार पर सुविधाएं सुनिश्चित की जाती है, यह टीम अचानक बिना सूचना के अस्पताल पहुंचकर निरीक्षण करती है जिस की महीना भर पहले से कि जाकर अस्पतालों को चकाचक किया जाता है। बुधवार को बुरहानपुर जिला अस्पताल में तीन डॉक्टरों की टीम ने निरीक्षण कर रिपोर्ट तो तैयार की है लेकिन इस टीम के सर्वे के बाद अस्पताल अपने पुराने ठर्रे पर बदबूदार सुविधा घर टूटे दरवाजे वार्डों में गंदगी के अंबार से मरीज और उनके परिजनों को रूबरू होना पड़ता है। प्रदेश सरकार की कायाकल्प योजना मात्र एक औपचारिकता है टीम के रवाना होते ही सब कुछ वैसा ही मरीजों के बेड पर चादर नहीं तो कभी कंबल नहीं सफाई के नाम पर बदबूदार शौचालय और मूत्रालय जहां बीमार मरीज और बीमार लेकिन प्रबंधन का कोई ध्यान नहीं जिला अस्पताल में साफ सफाई नहीं होने की शिकायतें समय.समय पर जिला कलेक्टर तक पहुंचने पर यहां डिप्टी कलेक्टर स्तर के अधिकारी को यहां नोडल अधिकारी बनाया गया है उसके बाद भी हालत जस के तस है अस्पताल में सफाई कार्य ठेके पर कराया जाता है जहां ठेका कर्मियों के ठीक से काम नहीं करने की शिकायतें भी सामने आई है अब ऐसे में कायाकल्प योजना मात्र एक औपचारिकता बन कर रह गई है।











