
बुरहानपुर (अकील ए आज़ाद) मध्यप्रदेश शिवराज सिंह मामा की सरकार द्वारा हाल ही मे लगभग सभी सरकारी कर्मचारियों को चुनाव के पूर्व उनकी न्यायोचित मांगो का सम्मान करते हुए उन्हें पुरुस्कृत किया है। लेकिन वर्तमान मे मध्यप्रदेश सरकार के सभी सरकारी विभागों में आऊट सोर्सिंग कर्मचारी हर विभाग मे कार्यरत है। उन्हें अपने परिवार के लालन पालन हेतु लगने वाले खर्च के बराबर भी तनखाह नही मिल रही है। हाल ही में राजस्थान और छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा आउटसोर्सेस कर्मचारियों के वेतन मे बढ़ोतरी कर तोहफा दिया है। राजस्थान में उच्चकुशल कर्मचारी का न्यूनतम वेतन 23 हजार 585 रूपया है। कुशल का 20हजार 450, और अर्ध कुशल का 17हजार 300 इस अनुपात मे मध्य प्रदेश सरकार के श्रम आयुक्त के द्वारा हाल ही में जारी 1अक्टूबर से अकुशल 9हजार 825, कुशल 12,000 और उच्च कुशल का 13हजार 300 करने संबंधी आदेश जारी किए गए है। देश एक ही लेकिन दोनो राज्यो की अपेक्षा मध्य प्रदेश ने वेतन विसंगति अधिक है। एम पी के राज्य सरकार को अन्य राज्यो मे बड़े वेतन के अनुमान से मध्य प्रदेश के आउटसोर्सेस कर्मचारियों का वेतन लाभ देना चाहिए। यह मांग युवा कांग्रेस के चंद्रहास शिंदे द्वारा मध्य प्रदेश सरकार के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान मां से की गई है।












