Thursday, October 15, 2026
spot_img
spot_img
Homeबुरहानपुरबारिश में बदहाल हुई सड़के आवा गवन हुआ मुश्किल

बारिश में बदहाल हुई सड़के आवा गवन हुआ मुश्किल

बुरहानपुर (अकील ए आज़ाद) बारिश में बदहाल हुईं सड़कें जिम्मेदार मौन आवागमन में बढ़ी परेशानी लगातार हो रही रिमझिम बारिश ने जहां मौसम को सुहावना बना दिया है, वहीं शहर की सड़कों की बदहाल स्थिति ने आम नागरिकों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। राष्ट्रीय राजमार्ग से लेकर शहर की भीतरी गलियों तकअधिकांश सड़कें गड्ढों में तब्दील हो चुकी हैं। बारिश का पानी गड्ढों में भर जाने से वाहन चालकों को सड़क की वास्तविक स्थिति का अंदाजा नहीं लग पाता जिससे दुर्घटनाओं की आशंका लगातार बनी हुई है। शनवारा से गणपति नाका तक जाने वाला राष्ट्रीय राजमार्ग सबसे अधिक प्रभावित मार्गों में शामिल है। इस मार्ग पर जगह जगह बड़े गड्ढे बन जाने से दोपहिया और चारपहिया वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। यहां आए दिन दुर्घटनाएं हो रही है शहर के आंतरिक क्षेत्रों की सड़कें भी जर्जर हो चुकी हैं, जहां पैदल चलना तक मुश्किल हो गया है। कई स्थानों पर कीचड़ और जलभराव के कारण स्थानीय रहवासियों का दैनिक आवागमन प्रभावित हो रहा है। नागरिकों का कहना है कि हर वर्ष बारिश के दौरान यही स्थिति सामने आती है, लेकिन संबंधित विभाग केवल अस्थायी मरम्मत कर औपचारिकता पूरी कर देता है। स्थायी समाधान की दिशा में अब तक कोई प्रभावी पहल नहीं की गई है। हाल ही में आयोजित सड़क सुरक्षा समिति की बैठक से लोगों को सड़कों की मरम्मत और गड्ढों की समस्या के समाधान की उम्मीद थी लेकिन बैठक में खराब सड़कों पर चर्चा के बजाय मुख्य मार्गों से अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई पर अधिक जोर दिया गया। शहर और राष्ट्रीय राजमार्ग की जर्जर सड़कों पर कोई ठोस निर्णय नहीं लिया गया। बारिश का दौर अभी जारी है और यदि समय रहते सड़कों की मरम्मत नहीं कराई गई तो स्थिति और गंभीर हो सकती है। नागरिकों ने प्रशासन और संबंधित विभागों से मांग की है कि जनसुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए तत्काल गड्ढों की मरम्मत कर सड़कों को आवागमन योग्य बनाया जाए, ताकि लोगों को राहत मिल सके और संभावित दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाया जा सके।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments