Thursday, September 3, 2026
spot_img
spot_img
Homeबुरहानपुरश्रावण मास में कावड़ यात्रा नर्मदा जल से शिव मंदिरों...

श्रावण मास में कावड़ यात्रा नर्मदा जल से शिव मंदिरों में किया जा रहा जल अभिषेक 

बुरहानपुर (अकील ए आज़ाद) श्रावण मास हिन्दू पंचांग का एक अत्यंत पवित्र माह माना जाता है। इस माह में भगवान शिव की विशेष पूजा-अर्चना की जाती है। विशेष रूप से इस समय कावड़ यात्रा का आयोजन बड़े धूमधाम से होता है। कावड़ यात्रा एक धार्मिक यात्रा है जिसमें श्रद्धालु, कावड़िये दूर-दूर से पैदल चलकर नदियों से पवित्र जल लाकर भगवान शिव के मंदिरों में जलाभिषेक करते हैं। जिसमें कावड़ यात्रियों का उत्साह देखते ही बनता है। श्रद्धालु नर्मदा, अन्य नदियों जल लेकर शिवलिंग पर चढ़ाते हैं। यात्रा के दौरान ‘बोल बम’ के जयघोष से वातावरण भक्तिमय हो उठता है। कावड़ियों की लगातार संख्या बढ़ रही है, जिससे शहरों में विशेष व्यवस्था की आवश्यकता पड़ती है। प्रशासन और स्थानीय लोग मिलकर आपसी सहयोग के साथ इस समस्या का मिलजुल कर समाधान कर लेते हैं स्थानीय तौर पर बुरहानपुर में भी मां ताप्ती के जल को लेकर कावड़ यात्रा निकल जाती है जो असीरगढ़ पहुंचकर शिव मंदिर में भगवान शिव के जल अभिषेक के साथ पूरी होती है इस यात्रा में सामाजिक कार्यकर्ता और नेता गजेंद्र पाटील सहित अन्य लोग भी बड़ी संख्या में शामिल होते हैं यह यात्रा हिंदू राष्ट्र और देश की समृद्धि को ध्यान में रखकर निकल जाती है!

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments