Monday, August 31, 2026
spot_img
spot_img
HomeUncategorizedपत्नी एवं तीन बेटियों की गला घोंट कर हत्या फिर खुद भी...

पत्नी एवं तीन बेटियों की गला घोंट कर हत्या फिर खुद भी झूला फंदे पर

बुरहानपुर दस्तक नेपानगर थानाक्षेत्र अंतर्गत आने वाले ग्राम डवालीखुर्द में किराना की दुकान चलाने वाले एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी एवं तीन बच्चियों की गला घोंट कर हत्या करने के बाद स्वयं फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना मिलने पर नेपानगर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस द्वारा मर्ग कायम कर घटना की जांच की जा रही है। रविवार सुबह नेपानगर पुलिस को ग्राम डवाली खुर्द में एक व्यक्ति द्वारा अपने परिजनों की हत्या करने के बाद स्वयं फांसी लगाकर आत्महत्या करने की सूचना प्राप्त हुई। सूचना पर पुलिस तत्काल घटना स्थल पर पहुंची और घटना की तस्दीक करते पाया कि गांव में किराना दुकान चलाने वाले मनोज पिता रामा गजरे, 35 साल, निवासी हनुमान मंदिर डवाली खुर्द ने अपनी तीन बेटियां अप्सरा गजरे 10 साल, नेहा गजरे 8 साल, तनु गजरे 3 साल एवं अपनी पत्नी साधना बाई 32 साल, सभी निवासी डवालीखुर्द चारो की गला घोंटकर हत्या कर दी। जिसके बाद मनोज ने स्वयं फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पड़ोसियों से पूछताछ करने पर ज्ञात हुआ है कि मृतक मनोज पिछले एक डेढ़ साल से मानसिक रूप से स्वस्थ नही था। उसे लगातार दौरे भी पड़ते थे। मृतक के बांए हाथ पर पेन से “साथ जिएंगे, साथ मरेंगे। साधना मनोज पवित्र है” लिखा हुआ है। पुलिस अधीक्षक बुरहानपुर राहुल कुमार के निर्देशन में नेपानगर पुलिस द्वारा मर्ग कायम कर घटना की बारीकी से जांच की जा रही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments