Monday, August 31, 2026
spot_img
spot_img
HomeUncategorizedराज्यसभा चुनाव की अटकलों के बीच पूर्व केंद्रीय मंत्री की दो टूक...

राज्यसभा चुनाव की अटकलों के बीच पूर्व केंद्रीय मंत्री की दो टूक उम्मीदवार दिल्ली से तय होगा

बुरहानपुर (अकील ए आज़ाद) ईद के अवसर पर अपने अल्प प्रवास पर बुरहानपुर पहुंचे खंडवा संसदीय क्षेत्र के पूर्व सांसद पूर्व केंद्रीय मंत्री अरुण यादव का बुरहानपुर आगमन हुआ यहां वह लालबाग रोड स्थित शाहजहानी ईदगाह और जमा मस्जिद पहुंचे जहां ईद की नमाज के बाद मुस्लिम भाइयों से गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दी तथा बाद में शाही जामा मस्जिद के पेश इमाम इकराम अल्लाह बुखारी के निवास पर पहुंचकर उनसे मुलाकात कर ईद की मुबारकबाद देकर विभिन्न समसामयक मुद्दों पर चर्चा कर कांग्रेस के नवनियुक्त मीडिया प्रभारी मुलला तफज्जुल हुसैन मुलायम वाला के घर पहुंच कर उनके परिवार से भेंट कर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व कांग्रेस पार्षद इकराम अंसारी के निवास पर पहुंचकर यहां भी सभी से मुलाकात कर ईद की बधाई दी पूर्व केंद्रीय मंत्री के बुरहानपुर आगमन पर कांग्रेस जिला अध्यक्ष हर्ष रिंकू टॉक सहित अन्य कांग्रेसी नेता और पार्षद, पदाधिकारी उनके साथ देखे गए वहीं उन्होंने औपचारिक चर्चा में जून माह में राज्यसभा की एक सीट के लिए होने वाले राज्यसभा के चुनाव में अपनी दावेदारी पर दो टूक कहा कि राज्यसभा की सीट से उम्मीदवार का नाम दिल्ली से तय होगा जिसे सभी स्वीकार करेंगे कांग्रेस पार्टी एक है हाई कमान का फैसला सभी को मान्य होगा, यहां राज्यसभा चुनाव में किसी प्रकार की भाजपा की घुसपैठ से भी इनकार नहीं किया जा सकता है पूर्व में राज्यसभा के चुनाव में निर्दलीय विधायक द्वारा भाजपा प्रत्याशी के समर्थन का मामला सामने आ चुका है अब ऐसे में जून माह में राज्यसभा की एक सीट कांग्रेस मद की है जिस के लिए चुनाव होना है राज्यसभा की सीट के चुनाव की अरुण यादव की दो टूक से यह साफ हो गया है कि पूर्व केंद्रीय मंत्री इस सीट के लिए दावेदार नहीं है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments