Thursday, September 3, 2026
spot_img
spot_img
Homeबुरहानपुरविधानसभा चुनाव के लिए मतदाता दिखे जागरूक ब्रांड एम्बेसेडर ने दिलाई शपथ

विधानसभा चुनाव के लिए मतदाता दिखे जागरूक ब्रांड एम्बेसेडर ने दिलाई शपथ

बुरहानपुर (अकील ए आज़ाद) मतदाता जागरूकता अभियान के अंतर्गत जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिला कलेक्टर बुरहानपुर द्वारा नियुक्त मतदाता जागरूकता अभियान के ब्रांड एम्बेसेडर महेंद्र जैन ने जिला कलेक्टर भव्या मित्तल के निर्देशन एवं जिला पंचायत सीईओ सृष्टि देशमुख के मार्गदर्शन में गरबा आयोजन स्थल एकता गरबा मंडल इतवारा एवं सिन्धीपूरापाटीदार कॉलोनी पाटीदार गरबा मंडल द्वारा आयोजित गरबा उत्सव कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रो की बहुत बड़ी संख्या में उपस्थित जनसमुदाय जो की मतदाता है उन सभी सम्मानीय मतदताओ को मतदान अवश्य करना है इस बात को कहा l मतदाता जागरूकता अभियान के ब्रांड एम्बेसेडर महेंद्र जैन ने उपरोक्त दोनों मंडलो में उपस्थित सभी मतदाताओ को मतदान की शपथ भी ग्रहण करवाई और निवेदन किया की सबसे पहले मतदान फिर उसके बाद सारे काम और यह महती जिम्मेदारी आप सभी मतदाताओ को एक जिम्मेदार नागरिक की हैसियत से निभाना है l इस अवसर पर यह देखने में आया की मंडलो द्वारा गरबो स्थलों पर स्वयं के द्वारा मतदान से सम्बंधित बैनर लगाकर जागृत करने का कार्य किया जा रहा है और आने वाले सभी मतदाताओ से कहा भी जा रहा है की मतदान अवश्य करना है l

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments