Tuesday, November 3, 2026
spot_img
spot_img
Homeबुरहानपुरत्योहारी सीजन में बिगड़ी यातायात व्यवस्था, खरीदारी के लिए बढ़ी परेशानी

त्योहारी सीजन में बिगड़ी यातायात व्यवस्था, खरीदारी के लिए बढ़ी परेशानी

बुरहानपुर (अकील ए आज़ाद) त्योहारी सीजन में बिगड़ी यातायात व्यवस्था, खरीदारी के लिए बाजार पहुंच रहे ग्राहकों की बढ़ी परेशानी गांधी चौक, कमल टॉकीज और पांडुमल चौराहे पर लग रहा जाम, पार्किंग व्यवस्था का अभाव बना मुसीबत दीपावली पर्व को लेकर शहर के बाजारों में रौनक बढ़ने लगी है। त्योहारी खरीदारी के लिए जिलेभर से बड़ी संख्या में लोग बाजार पहुंच रहे हैं, लेकिन शहर की बदहाल यातायात व्यवस्था ग्राहकों के लिए परेशानी का कारण बन रही है। गांधी चौक, कमल टॉकीज, पांडुमल चौराहा और फव्वारा चौक सहित प्रमुख व्यापारिक क्षेत्रों में यातायात बुरी तरह प्रभावित हो रहा है। सड़कों के किनारे और मार्गों पर बेतरतीब खड़े वाहन आवागमन में बाधा बन रहे हैं। इसके चलते बार-बार जाम की स्थिति निर्मित हो रही है। शुक्रवार से पांच दिवसीय दीपावली पर्व का आगाज होगा, जिसका समापन भाईदूज के साथ होगा। ऐसे में आगामी दिनों में बाजारों में ग्राहकों की भीड़ और बढ़ने की संभावना है। कपड़े आभूषण इलेक्ट्रॉनिक्स बर्तन और अन्य घरेलू सामान की खरीदारी के लिए लोग बाजार पहुंच रहे हैं, लेकिन वाहन खड़े करने के लिए समुचित स्थान नहीं मिलने से उन्हें काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। पार्किंग के अभाव में सड़कों पर खड़े हो रहे वाहन नगर निगम द्वारा व्यवस्थित पार्किंग की पर्याप्त व्यवस्था नहीं किए जाने से वाहन चालक मजबूरी में बाजार की सड़कों और दुकानों के सामने वाहन खड़े कर रहे हैं। इससे पहले से संकरे मार्गों पर आवागमन बाधित हो रहा है। वहीं यातायात व्यवस्था संभालने के लिए भी पर्याप्त इंतजाम नजर नहीं आ रहे हैं। त्योहार से पहले व्यवस्था सुधारने की जरूरत है त्योहारी सीजन में बाजारों में उमड़ने वाली भीड़ को देखते हुए नगर निगम और यातायात पुलिस को संयुक्त रूप से व्यवस्था बनानी चाहिए। प्रमुख बाजारों में पार्किंग स्थल निर्धारित करने, नो-पार्किंग क्षेत्रों में सख्ती करने और यातायात कर्मियों की तैनाती बढ़ाने की जरूरत है, ताकि दीपावली की खरीदारी करने आने वाले नागरिकों को जाम और अव्यवस्था से राहत मिल सके।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments