Thursday, September 3, 2026
spot_img
spot_img
Homeबुरहानपुरग्राम उत्तंबी मेंनवरात्रि पर्व पर कांटो के आसन पर तपस्या

ग्राम उत्तंबी में
नवरात्रि पर्व पर कांटो के आसन पर तपस्या

बुरहानपुर (अकील ए आज़ाद) नेपानगर विधानसभा की धुलकोट क्षेत्र के ग्राम उतांबी में युवा तुकाराम महाराज की तपस्या देखने बड़ी संख्या में ग्रामीण पहुंच रहे धुलकोट जिला मुख्यालय से 30 किमी दूर है ग्राम उतांबी में युवा महाराज कांटों के आसन पर बैठकर तपस्या कर रहे हैं। तपस्या का ये छटवां वर्ष है। उनकी तपस्या के बारे में सुनकर जिले सहित महाराष्ट्र से भी भक्त पहुंच रहे हैं। माता के दर्शन कर महाराज से ज्ञान प्राप्त कर रहे हैं। तपस्या करने वाले महाराज का नाम तुकाराम सोलंकी है। उनकी उम्र 26 वर्ष है। श्रद्धालूओं ने बताया बचपन से ही आध्यात्म की ओर आकर्षित हो गए थे। उन्हें माता का आशीर्वाद मिला और तपस्या में लीन होते चले गए। पिछले 6 वर्ष से नवरात्रि में कठिन तपस्या कर रहे हैं। 24 घंटे कांटो पर बैठकर माता की आराधना करते हैं। यही पर सोते भी है। दूर-दूर तक है महाराज की चर्चा तुकाराम महाराज द्वारा की जाने वाली तपस्या की चर्चा दूर-दूर तक है। उनकी तपस्या देखने और माता के दर्शन करने के लिए दूर-दूर से भक्त पहुंच रहे हैं। उन्होंने अपने घर में माता के मंदिर की स्थापना की है। साथ ही हर वर्ष नवरात्रि में माता की मूर्ति की स्थापना करते हैं। का समाधान करते हैं महाराज श्रद्धालूओं ने बताया विभिन्न परेशानियां लेकर भक्त तुकाराम महाराज के पास समस्या लेकर पहुंचते हैं। बीमारी, पारिवारिक परेशानी का हल महाराज करते हैं। श्रद्धालूओं को ज्ञान की बातें बताकर समस्या से निजात दिलाते हैं। माता की स्थापना के लिए महाराज श्रद्धालूओं के साथ पावागढ़ से माता की जोत लेकर आए हैं। इसके लिए उन्होंने पैदल यात्रा की है। 70 – 80 श्रद्धालूओं के साथ पावागढ़ के लिए पैदल निकले थे। 8 दिन में 390 किमी दूरी तय की। यहां से जोत लेकर वाहन से उतांबी पहुंचे। हर साल जोत लेने जाने के लिए पैदल यात्रा करते हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments