Wednesday, September 2, 2026
spot_img
spot_img
Homeबुरहानपुरजुलूस पर बरसाए फूलउलमाओं का किया स्वागत

जुलूस पर बरसाए फूल
उलमाओं का किया स्वागत

बुरहानपुर (अकील ए आज़ाद) जश्न ए ईद मिलाद उन नबी के अवसर पर मुस्लिम समाज जनों की ओर से शहर में भव्य जुलूस का आयोजन किया गया जुलूस लोहार मंडी स्थित अशरफिया मदरसे से शुरू हुआ जो शहर के प्रमुख भागों से होकर पाल बाजार स्थित हिंदुस्तानी मस्जिद पर समाप्त हुआ शहर की गंगा जमीनी संस्कृति के चलते शहर के विभिन्न स्थानों पर मंच बनाकर उस से जुलूस पर फूलों की वर्षा की गई ईद मिलादुन नबी के अवसर पर निकलने वाले इस जुलूस की अगवानी पीर ए तरीकत हजरत नजीर मियां चिश्ती के सज्जादा नशीन फारूक मियां चिश्ती शनवारा मस्जिद के पेश इमाम मोहम्मद कलीम अशरफ अशरफी मदरसा इजहार उलूम लोहार मंडी के उलेमा अन्य गण मान्य कर रहे थे जिनका स्वागत नेहरू चौक पर आप पार्टी आम आदमी अल्पसंख्यक विभाग के प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ इकबाल अब्बासी जिला अध्यक्ष रियाज़ फारूक खोकर सहित अन्य पार्टी कार्यकर्ताओं ने विशेष रूप से किया वहीं शहर की अन्य राजनीतिक पार्टियों की और से भी जुलूस के मार्ग पर मंच बनाकर स्वागत किया गया जहां से जुलूस पर फूलों की वर्षा की जाती रही शहर की परंपरा अनुसार इस जुलूस में हजारों की संख्या में मुस्लिम समाज जन जिन में युवा बुजुर्ग बच्चों के साथ ही मद्रसों के बच्चों ने भी इसमें भाग लेकर इसको सफल बनाया जुलूस में शांति व्यवस्था बनी रहे इसके लिए जिला प्रशासन और बल के आला अधिकारी रास्ते भर कमान संभालते रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments