Wednesday, September 2, 2026
spot_img
spot_img
Homeबुरहानपुरग्राम पाचौरी में पुलिस की दबिश बदमाशों के घरों में चलाया तलाशी...

ग्राम पाचौरी में पुलिस की दबिश बदमाशों के घरों में चलाया तलाशी अभियान।

बुरहानपुर (अकील ए आज़ाद) आगामी विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए पुलिस प्रशासन अलर्ट है जिले के ग्राम पचौरी अवैध हथियारों के लिए जाना जाता है इसको दृष्टिगत रखते हुए जिला पुलिस अधीक्षक देवेंद्र कुमार पाटीदार के निर्देशन और मार्गदर्शन में पुलिस पार्टी के द्वारा ग्राम पचौरी पहुंचकर अवैध हथियार बनाने वालों के घरों पर दविश देकर तलाशी अभियान चलाया गया साथ ही उनके खेत कल्याण और वाहनों की भी जांच कर उन्हें समझाइश दी गई कि वह मुख्य धारा से जुड़कर रोजगार प्राप्त करें गांव के सभी मकानों, खलिहानों, घरों से सटे खेतों एवं वाहनों आदि को चैक किया गया।पुलिस की इस दबिश का नेतृत्व कर रहे पुलिस अधीक्षक ने वहां मौजूद ग्राम वासियों से चर्चा कर उन्हें अवैध गतिविधियों से दूर रहकर समाज की मुख्यधारा से जुड़ने हेतु समझाइश दी पुलिस की इस दबिश की कार्यवाही में पुलिस अधीक्षक देवेंद्र कुमार पाटीदार अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अंतर सिंह कनेश, एसडीओपी नेपानगर निर्भय सिंह अलावा पुलिस लाइन की संयुक्त टीमों द्वारा खकनार थानाक्षेत्र अंतर्गत ग्राम पाचौरी में दबिश दी गई। आगामी चुनाव के दृष्टिगत पुलिस अधीक्षक के निर्देशन अवैध हथियारों के निर्माण, परिवहन, क्रय विक्रय पर लगातार कार्यवाही की जा रही है। इसी कड़ी में ग्राम पाचौरी में दबिश देकर तलाशी अभियान चलाया गया। जिसमें अवैध हथियार निर्माण में लिप्त संदेहियों एवं निगरानी बदमाशो के घरों की तलाशी की गई। तलाशी हेतु वरिष्ठ अधिकारियों के नेतृत्व में चार अलग-अलग टीमें बनाई गई जिसमें महिला पुलिस बल को भी शामिल किया गया। अलग अलग पुलिस टीमों द्वारा घरों की तलाशी लेते हुए संदेही मलखानसिंह, नेहंगसिंह, तरणसिंह, युवराजसिंह , सरताज, समन, शेरसिंग, गुरूचरणसिंह हरबनसिंह, तहरसिंह, रिछपाल, हरविन्दर, विनोद, नानक, बराडसिंह के यहां तलाशी ली गई। निगरानी बदमाश महेन्द्र, रीछपालसिंह, अतिकसिंह सतपालसिंह, तैहरसिंग, रामसिंग, कमलसिंग, तरणसिंग आदि के घरों एवं खलिहानों की तलाशी लेते केवल महिलाये एवं बच्चे मिले जिनसे निगरानी बदमाशो के बारे में पुछने पर काम करने एवं रिश्तेदारी में जाना बताया गया। पुलिस चैकिंग के दौरान गांव के सभी मकान एवं वाहन चैक किये गये। गांव से लगे हुए इलाके और जंगल के रास्तों की डॉग स्कॉड के साथ सर्चिंग की गई। चेकिंग की सम्पूर्ण कार्यवाही ड्रोन कैमरे की निगरानी में की गई। पुलिस अधीक्षक द्वारा वहां मौजूद ग्राम वासियों को बुलाकर उन्हें हथियार बनाने का कार्य छोड़ने की समझाइश दी गई। उन्हें समझाया गया कि अपराधिक गतिविधियो में लिप्त रहने से उनका नुकसान हो रहा है। सिकलीगर समाज का नाम बदनाम हो रहा है। कुछ लोगों के अपराधो में लिप्त होने के बावजूद पूरे समाज को अपराधिक प्रवत्ति का माना जाता है। अवैध हथियार बनाने का काम छोड़ने पर ही वे समाज की मुख्य धारा से जुड़ पाएंगे। पुलिस की इस दबिश कार्रवाई में 100 से अधिक जवान और अधिकारी मौजूद थे दबिश की कार्यवाही में पुलिस अधीक्षक, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, एसडीओपी नेपानगर के निर्देशन में थाना प्रभारी खकनार, रक्षित निरीक्षक, विभिन्न थानों का बल , पुलिस लाइन का बल सहित करीबन 100 अधिकारी/कर्मचारी मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments