Thursday, September 10, 2026
spot_img
spot_img
Homeबुरहानपुरगुरुजन को नमन शिक्षक दिवस के उपलक्ष में पाँच शिक्षकों का किया...

गुरुजन को नमन शिक्षक दिवस के उपलक्ष में पाँच शिक्षकों का किया भव्य सम्मान

बुरहानपुर (अकील ए आज़ाद) रोटरी क्लब ऑफ़ बुरहानपुर प्राइम द्वारा स्थानीय स्तर पर शिक्षक दिवस का आयोजन निजी होटल में किया गया । कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य शिक्षकों के प्रति आभार व्यक्त करना और उनके अनमोल योगदान को सार्वजनिक रूप से सराहना था। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्ज्वलन और रोटरी के जनक पॉल हैरिस के फोटो पर माल्यार्पण और अतिथियों के स्वागत के साथ हुई। क्लब के अध्यक्ष गेंदलाल प्रजापति ने अपना अध्यक्षीय भाषण देते हुए कहा कि शिक्षक समाज के वास्तविक निर्माता होते हैं और वे न केवल पाठ्य पुस्तकों का ज्ञान देते हैं बल्कि जीवन के मूल्यों और दिशा का भी मार्ग दर्शन करते हैं कार्यक्रम में पाँच शिक्षकों मदनलाल गंगराड़े जी नामदेव बारी जी सुधाकर माकुंदे जी सदाशिव महाजन जी और अजय नत्थू प्रसाद गुप्ता जी को उनके समर्पण और उत्कृष्ट कार्यों के लिए स्मृति चिह्न और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। इन शिक्षकों के कार्यों ने न केवल विद्यार्थियों के भविष्य को उज्ज्वलबनाया है बल्कि समाज में भी सकारात्मक परिवर्तन लाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। क्लब के सचिव प्रवीण चापोरकर ने सभी अतिथियों और सहयोगियों के प्रति धन्यवाद व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि इस तरह के आयोजन समाज में शिक्षा के महत्व को और भी रेखांकित करते हैं। कार्यक्रम का संचालन दीपक सलूजा ने कुशलतापूर्वक किया, जिससे पूरा कार्यक्रम सुव्यवस्थित और प्रभाव शाली ढंग से संपन्न हुआ इसमें प्रोजेक्ट चेयरमैन मनोज शाह , जगदीश गुप्ता , राजीव सोनी, राजेंद्र सलूजा दिनेश चंद्र तिवारी सेवक राम मोहनानी कमल कुमार बत्रा मनोहर सिंह किरार रोहित गंगराड़े आदि उपस्थित थे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments