Wednesday, September 9, 2026
spot_img
spot_img
Homeबुरहानपुरगणेश स्थापना को लेकर शहर तैयार पंडालों को अंतिम रूप देने के...

गणेश स्थापना को लेकर शहर तैयार पंडालों को अंतिम रूप देने के साथ सजावट का काम तेज

बुरहानपुर (अकील ए आज़ाद) गणेशोत्सव को लेकर शहर में तैयारियां अब अंतिम दौर में पहुंच गई हैं। आगामी 14 सितंबर को गणेश स्थापना के साथ दस दिवसीय गणेशोत्सव का शुभारंभ होगा। इसे लेकर शहर के विभिन्न गणेश मंडलों द्वारा पंडालों को अंतिम रूप देने के साथ ही आकर्षक सजावट का काम तेजी से किया जा रहा है। इस बार शहर में 200 से अधिक स्थानों पर गणेश प्रतिमाओं की स्थापना किए जाने की तैयारी है। गणेश मंडलों के सदस्य दिन-रात पंडाल तैयार करने और उन्हें सजाने में जुटे हुए हैं। कई स्थानों पर धार्मिक एवं सामाजिक संदेशों पर आधारित पंडाल तैयार किए जा रहे हैं। वहीं कुछ मंडलों द्वारा आकर्षक विद्युत सजावट और विशेष झांकियां तैयार करने की तैयारी की जा रही है। गणेश स्थापना से पहले ही शहर के प्रमुख मार्गों और आयोजन स्थलों पर उत्सव का माहौल दिखाई देने लगा है। दस दिनों तक चलने वाले इस आयोजन में प्रतिदिन बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पंडालों तक पहुंचने की संभावना है। इसके चलते यातायात व्यवस्था और भीड़ नियंत्रण भी प्रशासन के लिए चुनौती रहेगा। गणेशोत्सव के दौरान किसी तरह की अप्रिय स्थिति न बने, इसे लेकर जिला एवं पुलिस प्रशासन ने भी अपनी तैयारियां शुरू कर दी हैं। प्रशासन द्वारा संवेदनशील क्षेत्रों पर विशेष निगरानी रखने के साथ ही प्रमुख आयोजन स्थलों पर पुलिस बल की तैनाती की जाएगी। जुलूस, विसर्जन और अन्य धार्मिक कार्यक्रमों के दौरान यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए भी आवश्यक इंतजाम किए जाएंगे।गणेश मंडलों से भी प्रशासन द्वारा निर्धारित नियमों का पालन करने और आयोजन के दौरान शांति एवं सद्भावP बनाए रखने की अपील की जा रही है। गणेशोत्सव को शांतिपूर्ण और उत्साहपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के लिए मंडलों के साथ प्रशासन के बीच समन्वय पर जोर दिया जा रहा है। शहर में गणेश स्थापना को लेकर बढ़ती गतिविधियों के बीच अब 14 सितंबर का इंतजार है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments