बुरहानपुर (अकील ए आज़ाद) उड़ान लिनेस क्लब बुरहानपुर केअंतर्गत क्लब की फाउंडर एवं संपादक लिनेस रफत आसिफ खान के नेतृत्व में 5 सितंबर 2026 को पूर्व राष्ट्रपति महान शिक्षाविद डॉ सर्वपल्ली राधाकृष्णन जी के जन्मदिन को शिक्षक दिवस के रूप में मनाया गया इस अवसर पर लिनेस सदस्य आशिया मंसूरी के सहयोग से ए आई जीनियस स्कूल के शिक्षकों का सम्मान शॉल श्री फल मोती की माला फूल बेस्ट टीचर्स अवार्ड और उपहार देकर किया गया, बच्चों को चॉकलेट बाटी गई शिक्षकों को उपहार भी दिए साथ ही सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए इस अवसर पर लिनेस क्लब अध्यक्ष सरोज ठाकुर ने सभी को शिक्षक दिवस की बधाई देते हुए कहा कि शिक्षक बच्चों के गुरु होते हैं वही बच्चों को शिक्षा देते हैं और भविष्य में अच्छे वह बुरे की परिभाषा समझते हैं और आने एक अच्छा नागरिक बनने का मार्गदर्शन करते हैं एक अच्छे भविष्य की नींव डालते है इस अवसर पर क्लब अध्यक्ष सरोज ठाकुर उपाध्यक्ष इशरत सिद्दीकी अंजू काटरवार मंगल दुबे शगुफ्ता चौधरी साईड्रा सहित अन्य शिक्षक स्टाफ बच्चे उपस्थित रहे शिक्षक दिवस का आयोजन आशिया मंसूरी द्वारा किया गया कार्यक्रम का संचालन बच्चों द्वारा किया गया!


