Tuesday, September 8, 2026
spot_img
spot_img
Homeबुरहानपुररोटरी क्लब प्राइम के द्वारा निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का किया गया...

रोटरी क्लब प्राइम के द्वारा निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का किया गया आयोजन

बुरहानपुर (अकील ए आज़ाद) LIC शाखा कार्यालय में रोटरी क्लब ऑफ बुरहानपुर प्राइम एवं भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) के संयुक्त तत्वावधान में पॉलिसी धारकों के लिए एक निःशुल्क मेडिकल कैम्प का सफल आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने लाभ उठाया। कार्यक्रम का संचालन रो राजीव सोनी ने किया। कार्यक्रम की शुरुआत अतिथियों के मंचासीन होने, दीप प्रज्वलन एवं मां सरस्वती और रोटरी के जनक पॉल हैरिस के चित्र पर माल्यार्पण से हुई। इसके पश्चात “चतुर्विध परीक्षण मंत्र” का वाचन रो संतोष महाजन द्वारा किया गया।इसके पश्चात मंच पर उपस्थित अतिथियों का माला द्वारा सम्मान किया गया! कार्यक्रम की अध्यक्षता रोटरी क्लब के अध्यक्ष रो गेंदलाल प्रजापति ने की। अपने स्वागत भाषण में उन्होंने उपस्थित सभी अतिथियों, चिकित्सकों एवं जनसमूह का स्वागत करते हुए कार्यक्रम की रूपरेखा प्रस्तुत की। प्रोजेक्ट चेयरमैन रो जगदीश गुप्ता ने इस मेडिकल कैम्प की विस्तृत जानकारी दी और बताया कि किस प्रकार यह आयोजन पॉलिसी धारकों (क्षेत्रवासियों) के स्वास्थ्य हित में लाभदायक सिद्ध होगा। LIC ब्रांच मैनेजर श्री विवेक अवस्थी जी ने अपने उद्बोधन में कहा कि LIC के 70 वर्ष पूर्ण होने पर चल रहे सप्ताह के अंतर्गत यह मेडिकल कैम्प संयुक्त रूप से आयोजित किया गया है। उन्होंने कहा कि इस तरह के कैम्प आयोजित करना पॉलिसी होल्डर्स के लिए बेहद फायदेमंद है।मेडिकल कैम्प में डॉ. राजेंद्र सिंघल, डॉ. मुफज्जल बोहरा, डॉ. रेहाना बोहरा एवं डॉ. राजेंद्र चापोरकर ने अपनी निःशुल्क सेवाएं प्रदान कीं। डॉ. राजेंद्र सिंघल ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि शरीर एक मंदिर है और इसकी प्रतिदिन पूजा के समान देखरेख करना हम सबका कर्तव्य है। डॉ. बोहरा ने बताया कि रोटरी क्लब सदैव स्वास्थ्य संबंधित कैम्प का आयोजन करता रहा है और सेवा देने के लिए हमेशा तत्पर रहता है। कैम्प के दौरान उपस्थित सभी लोगों की निःशुल्क जांच एवं परामर्श की गई, जिसमें शुगर टेस्ट एवं ब्लड प्रेशर (बीपी) जांच की सुविधा उपलब्ध कराई गई। इस मेडिकल कैम्प का विशेष लाभ LIC के लगभग 150 पॉलिसी धारकों को मिला, जिनकी स्वास्थ्य जांच की गई। कार्यक्रम के अंत में उपस्थित सभी चिकित्सकों को अध्यक्ष, सचिव, प्रोजेक्ट चेयरमैन एवं ब्रांच मैनेजर द्वारा स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के अंत में रोटरी क्लब के सचिव श्री प्रवीण चापोरकर ने सभी अतिथियों, चिकित्सकों एवं उपस्थित जनसमूह का आभार व्यक्त किया। इस सफल कैम्प के लिए रोटरी सदस्य रो मनोहर सिंह किरार , रो ललित जैन ,मनोज शाह ,सुरेश वेदकर,कमल कुमार बत्रा,डॉ चंद्रकांत चौधरी,मीनाक्षी महाजन राजेन्द्र कुमार सलूजा, दिनेश चंद्र तिवारी एवं lic समस्त कर्मचारी का विशेष सहयोग रहा ।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments