बुरहानपुरमध्य प्रदेश

प्राकृतिक आपदा राहत राशि हवा हवाई सैकड़ो किसानों के खाते में नहीं पहुंची राशि

बुरहानपुर (अकील ए आज़ाद) प्राकृतिक आपदा के बाद भी किसानों को नहीं मिली सहायता राशि सैकड़ों किसान अब भी सहायता के इंतजार में, तहसीलदार से लेकर कलेक्टर तक पहुंची शिकायत प्राकृतिक आपदा की मार झेल चुके केला उत्पादक किसानों की मुश्किलें सहायता राशि नहीं मिलने से और बढ़ गई हैं। शासन की ओर से प्रभावित किसानों को फसल नुकसान की भरपाई के लिए सहायता राशि उनके बैंक खातों में जमा किए जाने का दावा किया जा रहा है, लेकिन जिले के अनेक ग्रामीण क्षेत्रों के सैकड़ों किसान अब भी इस राहत से वंचित हैं। किसानों का कहना है कि उनकी फसल पूरी तरह बर्बाद होने के बावजूद खातों में सहायता राशि नहीं पहुंची है। प्राकृतिक आपदा के दौरान तेज हवाओं और अन्य कारणों से केले की फसल को भारी नुकसान हुआ था। खेतों में खड़ी फसल धराशायी होने से किसानों को लाखों रुपये का आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा। नुकसान के बाद प्रशासनिक स्तर पर सर्वे कराया गया था। किसानों को उम्मीद थी कि शासन द्वारा घोषित सहायता राशि मिलने से उन्हें कुछ राहत मिलेगी, लेकिन कई किसानों के खाते अब तक खाली हैं। ग्रामीण क्षेत्रों के किसानों ने सहायता राशि नहीं मिलने की समस्या को लेकर संबंधित तहसीलदार एसडीएम और कलेक्टर कार्यालय तक शिकायत पहुंचाई है। किसानों का आरोप है कि कागजी प्रक्रिया पूरी होने और नुकसान दर्ज किए जाने के बावजूद भुगतान में देरी हो रही है। इससे अगली फसल की तैयारी, कृषि ऋण की अदायगी और परिवार के जरूरी खर्चों को लेकर किसानों के सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया है किसानों ने प्रशासन से मांग की है कि सहायता राशि से वंचित किसानों के प्रकरणों की दोबारा जांच कराई जाए और पात्र किसानों के खातों में जल्द से जल्द राशि जमा कराई जाए। किसानों का कहना है कि प्राकृतिक आपदा से हुए नुकसान के बाद सरकारी सहायता ही उनके लिए बड़ा सहारा है। ऐसे में भुगतान में हो रही देरी से राहत की उम्मीद लगाए बैठे किसानों की परेशानी बढ़ती जा रही है। प्रशासन से अब किसानों को शीघ्र कार्रवाई और भुगतान की उम्मीद है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button