Thursday, September 3, 2026
spot_img
spot_img
Homeबुरहानपुरलोकसभा चुनाव की सरकारी कवायत बुजुर्ग और दिव्यांग मतदाताओं की पहचान और...

लोकसभा चुनाव की सरकारी कवायत बुजुर्ग और दिव्यांग मतदाताओं की पहचान और सूचीबद्ध करने का प्रशिक्षण

बुरहानपुर (अकील ए आज़ाद) आगामी दिनों में लोकसभा चुनाव 2024 की घोषणा को लेकर जिला निर्वाचन कार्यालय अपनी तैयारी में लग गया है चुनाव आयोग के निर्देशों के अनुसार बुरहानपुर एवं नेपानगर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले 80 वर्षीय बुजुर्ग और दिव्यांगों की पहचान करने के लिए क्षेत्र के बीएलओ को तहसीलदार के द्वारा प्रशिक्षण दिया गया तथा उन्हें बताया गया कि चुनाव आयोग की मंशा अनुसार 80 वर्षीय बुजुर्ग और दिव्यांग मतदाता पोलिंग बूथ पर नहीं जाकर अपने घर से ही मतदान कर अपने मताधिकार का उपयोग करेंगे इसके लिए दल बनाकर कर्मचारियों को उनके घर भेजा जाएगा इसको लेकर तहसीलदार ने बीएलओ को प्रशिक्षण में बताया कि मतदाता सूची अनुसार ऐसे बुजुर्ग जो मतदान केंद्र तक नहीं पहुंच सकते उनकी सूची तैयार की जाए साथ ही जो दिव्यांग जो मतदान केंद्र तक पहुंच कर अपने मताधिकार का उपयोग नहीं कर सकते उनकी भी सूची मतदाता सूची के आधार से सूची तैयार की जाए ताकि आने वाले समय में लोकसभा चुनाव 2024 के आम चुनाव में वह अपना वोट घर से ही डालकर लोकतंत्र के इस महान पर्व में आहुति दे सके ज्ञात हो कि चुनाव आयोग के निर्देश अनुसार मतदान से पूर्व इन बुजुर्गों और दिव्यांगों का मतदान पूरी गोपनीयता के साथ करा लिया जाता है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments