Monday, October 26, 2026
spot_img
spot_img
Homeबुरहानपुरकांग्रेस की संगठनात्मक बैठक रही फीकी, शहर अध्यक्ष को चेतावनी

कांग्रेस की संगठनात्मक बैठक रही फीकी, शहर अध्यक्ष को चेतावनी

बुरहानपुर (अकील ए आज़ाद) कांग्रेस पदाधिकारियों की गैर मौजूदगी पर पर्यवेक्षक ने जताई नाराजगी, अगली बैठक में सभी को उपस्थित रहने के निर्देश बुरहानपुर में अब तक पूरी नहीं हुईं वार्ड, मंडल और ब्लॉक स्तर की नियुक्तियां बुरहानपुर। कांग्रेस संगठन को मजबूत करने और आगामी गतिविधियों की रणनीति तैयार करने के उद्देश्य से आयोजित संगठनात्मक बैठक में पदाधिकारियों की कम उपस्थिति का मामला सामने आया। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी एआईसीसी की ओर से पर्यवेक्षक सुश्री उषा नायडू और अमीन पटेल बुरहानपुर पहुंचे, जहां उन्होंने जिला एवं शहर कांग्रेस के पदाधिकारियों के साथ संगठनात्मक बैठक लेकर संगठन की स्थिति की समीक्षा की। बैठक में वार्ड अध्यक्ष, मंडल अध्यक्ष, ब्लॉक अध्यक्ष सहित अन्य पदाधिकारियों की अनुपस्थिति पर पर्यवेक्षकों ने नाराजगी जताई। बैठक में अपेक्षित संख्या में पदाधिकारियों के नहीं पहुंचने को लेकर शहर कांग्रेस अध्यक्ष रिंकू टॉक को चेतावनी देते हुए कहा गया कि आगामी बैठक में सभी पदाधिकारियों की उपस्थिति अनिवार्य रूप से सुनिश्चित की जाए। संगठनात्मक बैठकों में जिम्मेदार पदाधिकारियों की भागीदारी जरूरी है, ताकि संगठन को मजबूत करने की दिशा में ठोस निर्णय लिए जा सकें। नियुक्तियां अधूरी, होने से संगठन विस्तार पर सवाल उठ रहे हैं कांग्रेस की ओर से संगठन को मजबूत बनाने के लिए वार्ड अध्यक्ष, मंडल अध्यक्ष और ब्लॉक अध्यक्ष सहित विभिन्न पदों पर नियुक्तियां की जा रही हैं। हालांकि, बुरहानपुर में नियुक्तियों की प्रक्रिया अब तक पूरी नहीं हो सकी है। ऐसे में संगठनात्मक बैठक में कम उपस्थिति और नियुक्तियों में देरी का मुद्दा संगठन की तैयारियों को लेकर सवाल खड़े करता है। अगली बैठक में उपस्थिति सुनिश्चित करने की चुनौती बैठक के दौरान दिए गए निर्देशों के बाद अब शहर कांग्रेस नेतृत्व के सामने सभी पदाधिकारियों को सक्रिय करने और संगठनात्मक गतिविधियों में उनकी भागीदारी सुनिश्चित करने की चुनौती है। संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने के लिए वार्ड से लेकर ब्लॉक स्तर तक पदाधिकारियों की सक्रियता आवश्यक मानी जा रही है। कांग्रेस के सामने अब दोहरी चुनौती है एक ओर लंबित नियुक्तियों को पूरा करना और दूसरी ओर संगठनात्मक बैठकों में पदाधिकारियों की नियमित उपस्थिति सुनिश्चित करना। आगामी बैठक में संगठन इस दिशा में कितना आगे बढ़ता है, इस पर कार्यकर्ताओं की नजर रहेगी। आगामी वर्ष में स्थानीय निकाय सहित विधानसभा चुनाव पर भी कांग्रेस की नजर है इसी को लेकर अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी प्रदेश के जिलों में पहुंचकर संगठन को मजबूत करने के प्रयास कर रही है बुरहानपुर में अब तक सभी पदों पर नियुक्तियां नहीं होने को लेकर बैठक में मामला गर्म रहा

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments