बुरहानपुर (अकील ए आज़ाद) प्रदेश सह प्रभारी उषा नायडू और एआईसीसी पर्यवेक्षक अमीन पटेल करेंगे पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं से चर्चा1 नवंबर को दिल्ली में प्रस्तावित रैली की तैयारियों को लेकर होगी समीक्षा कांग्रेस के ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ अभियान को गति देने और संगठन को मजबूत बनाने के उद्देश्य से प्रदेश कांग्रेस की सह प्रभारी उषा नायडू एवं अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के पर्यवेक्षक अमीन पटेल सोमवार को बुरहानपुर पहुंचेंगे। उनके आगमन को लेकर जिला कांग्रेस कमेटी एवं ग्रामीण कांग्रेस कमेटी की ओर से संगठनात्मक बैठक आयोजित की जा रही है। बैठक में जिले और शहर के कांग्रेस पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों तथा कार्यकर्ताओं की उपस्थिति सुनिश्चित करने का आग्रह किया गया है।कांग्रेस नेतृत्व द्वारा आयोजित इस बैठक में ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ अभियान के अंतर्गत संगठन की भूमिका आगामी कार्यक्रमों और कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारियों पर चर्चा की जाएगी। प्रदेश सह प्रभारी और एआईसीसीपर्यवेक्षक जिले के कांग्रेस पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से संवाद कर अभियान को प्रभावी बनाने के लिए आवश्यक दिशा निर्देश देंगे।ज्ञात हो कि आगामी 1 नवंबर को दिल्ली में वोट बचाओ, देश बचाओ अभियान के तहत कांग्रेस गठबंधन के नेताओं की प्रस्तावित रैली मेंभागीदारी होगी। इसी रैली की तैयारियों और अभियान को लेकर पार्टी संगठन स्तर पर सक्रियता बढ़ा रहा है। बुरहानपुर में होने वाली बैठक को भी इसी दिशा में महत्वपूर्ण माना जा रहा है।जिला कांग्रेस एवं ग्रामीण कांग्रेस कमेटी ने सभी पदाधि कारियों और कार्यकर्ताओं से बैठक में अनिवार्य रूप से शामिल होने की अपील की है। पार्टी नेताओं का प्रयास है कि जिले से अधिक से अधिक कार्यकर्ताओं की भागीदारी सुनिश्चित हो तथाअभियान के संदेश को जन जन तक पहुंचाया जा सके।बैठक के माध्यम से कांग्रेस संगठन आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा तय करने के साथ कार्यकर्ताओं में समन्वय और सक्रियता बढ़ाने पर भी जोर देगा।


