Thursday, September 3, 2026
spot_img
spot_img
Homeबुरहानपुरजिला एवं पुलिस प्रशासन की पहल रंग लाई बंधक मजदूर हुए मुक्त

जिला एवं पुलिस प्रशासन की पहल रंग लाई बंधक मजदूर हुए मुक्त

बुरहानपुर (अकील ए आज़ाद) ग्रामीण अंचलों से रोजगार की तलाश में पड़ोसी राज्यों में मजदूरी करने जाने वाले ग्रामीण ठेकेदारों के चुंगल में फंसकर बंधवा मजदूरी करने को मजबूर है दरअसल जिले के ग्रामीण अंचलों में रोजगार का अभाव है ऐसे में ग्रामीण मजदूरी के लिए पड़ोसी राज्य महाराष्ट्र में मजदूरी के लिए पहुंचते हैं परंतु उनके साथ मजदूरी के लिए ले जाने वाले ठेकेदार धोखाधड़ी कर उन्हें बंधक बनाकर मजदूरी कराते हैं, बंधक मजदूरी के अनेक मामले भी सामने आए हैं ताजा मामला पड़ोसी राज्य महाराष्ट्र के उस्मानाबाद का सामने आया है, जहां जिले के ग्राम भंबाडा के 17 मजदूर महिला पुरुष बच्चे बंधक बनकर मजदूरी को मजबूर थे इनको छुड़ाने के लिए परिजनों ने पुलिस और जिला प्रशासन से गुहार लगाई जिसके चलते जिला कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक की पहल से शाहपुर पुलिस टीम के द्वारा इन 17 मजदूरों को उस्मानाबाद से मुक्त करा कर बुरहानपुर लाने में सफलता मिली है। एसपी और जिला कलेक्टर के निर्देश पर शाहपुर की एक टीम उस्मानाबाद पहुंची इन 17 मजदूरों को ठेकेदार से मुक्त करा कर बुरहानपुर लाने में सफल हुई दरअसल जिले के ग्रामीण अंचलों से प्रतिदिन सैकड़ो मजदूर रोजगार की तलाश में बाहर जाते हैं, यहां शासन की किसी भी योजना में उन्हें रोजगार नहीं मिल रहा है इस कारण वह मजदूरी के लिए बाहर जाकर बंधक बन रहे हैं। रोजगार को लेकर ग्रामीण अंचलों में घोर समस्याएं हैं परंतु जिम्मेदार नेता इस पर ध्यान नहीं दे रहे हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments