Thursday, September 3, 2026
spot_img
spot_img
Homeबुरहानपुरमाजिद हुसैन ने रचा इतिहास, IIT JEE MAINS 2025 में बने मध्य...

माजिद हुसैन ने रचा इतिहास, IIT JEE MAINS 2025 में बने मध्य प्रदेश के टॉपर

बुरहानपुर (अकील ए आज़ाद) होनहार छात्र माजिद हुसैन ने IIT JEE MAINS 2025 में 99.9992 परसेंट के साथ न केवल अपने स्कूल बल्कि पूरे मध्य प्रदेश में टॉप किया है। उनकी इस अभूतपूर्व सफलता से परिवार, शिक्षक और स्कूल प्रशासन गोरवान्वित हुआ है। माजिद हुसैन के साथ-साथ शुभ जैन 99.88, साजिद हुसैन 99.84, आयुशी साहू 99.74, गौरव अड़वानी 99.66,स्वर्णिम राठौर 99.58, दिव्यांश तिवारी 99.50, हर्ष रावत 99.48, आदिकुमार जैन 99.47, संमित महाजन 99.45, आरूश साहु 99.34, अर्पित पटेल 99.31, अदम्य पाटीदार 99.20, अजय राठौर 99.05 एवं आदि ने भी अभूतपूर्व सफलता हासिल की है माजिद हुसैन की इस सफलता के पीछे उनकी कड़ी मेहनत, माता-पिता का सहयोग और मेक्रो विज़न एकेडमी के सर्वश्रेष्ठ तथा अनुभवी IIT Faculty का मार्गदर्शन रहा है। अपनी सफलता पर खुशी जाहिर करते हुए माजिद ने कहा, “यह मेरे लिए एक सपने के सच होने जैसा है। मेरे माता-पिता, शिक्षकों और स्कूल ने मुझे हर कदम पर प्रोत्साहित किया है। उनकी बदौलत ही मैं आज इस मुकाम पर पहुंचा हूं।” इसी के साथ माजिद हुसैन ने NSEC, INPhO, IOQM, NSEP, INMO, INChO और SOF की अंतरराष्ट्रीय गणित ओलंपियाड में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रथम रैंक प्राप्त की। मेक्रो विज़न एकेडमी ने माजिद हुसैन को बेहतरीन शिक्षण सुविधाएं और सकारात्मक माहौल दिया जिसके चलते माजिद हुसैन ने यह सफलता प्राप्त की है। मजीद की सफलता पर माइक्रो विज़न के संस्थापक आनंद प्रकाश चौकसे ने भी उनके सफलता पर उन्हें बधाई दी है माजिद के माता-पिता ने उसकी सफलता पर खुशी जताते हुए कहा, कि “हमने हमेशा अपने बेटे का हौसला बढ़ाया और उसे हर संभव सहयोग दिया। उसकी मेहनत और लगन ने आज उसे यह सफलता दिलाई है।”
अब माजिद का अगला लक्ष्य IIT JEE ADVANCED 2025 में भी देशभर में टॉप करना है। वह अपनी सफलता को और ऊंचाइयों तक ले जाना चाहते हैं। माजिद हुसैन की इस उपलब्धि से बुरहानपुर और मध्य प्रदेश का नाम रोशन हुआ है। उनकी सफलता उन सभी छात्रों के लिए प्रेरणा है, जो कठिन परिश्रम और समर्पण के बल पर अपने सपनों को साकार करना चाहते हैं। वाजिद हुसैन की सफलता से जहां मध्य प्रदेश बुरहानपुर और शिक्षण संस्थान माइक्रो विजन गौरवानवित्त हुआ है

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments