Thursday, September 3, 2026
spot_img
spot_img
Homeबुरहानपुरमध्य प्रदेश शिक्षक संघ जिला इकाई के चुनाव हुए संपन्न

मध्य प्रदेश शिक्षक संघ जिला इकाई के चुनाव हुए संपन्न

बुरहानपुर (अकील ए आज़ाद) 9 फरवरी को सावित्रीबाई फुले शासकीय कन्या उ.मा.विद्यालय बुरहानपुर में मध्य प्रदेश शिक्षक संघ जिले इकाई के चुनाव संपन्न हुए। जिसके निर्वाचन अधिकारी मधुसिंह देवड़े खरगोन तथा पर्यवेक्षक राजेश शेरीवाला खंडवा के मार्गदर्शन में चुनाव प्रक्रिया संपन्न हुई जिसमें अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के कोषाध्यक्ष संजय कुमार राऊत और मध्यप्रदेश शिक्षक संघ के प्रांतीय सचिव अमर पाटील कि महती भूमिका रही। जिसमें जिला अध्यक्ष धनराज पाटील पुनः निर्विरोध जिला अध्यक्ष निर्वाचित हुवे।साथही सचिव राजू सवघडे,कोषाध्यक्ष शालिकराम चौधरी जन शिक्षा केंद्र हरीरपुरा से फजलुर रहमान , जिला उपाध्यक्ष, आसिफ खान,जिला सहसचिव, जुबेर अख्तर सिद्दीकी सह सचिव खैराती बाजार सभी निर्विरोध निर्वाचित हुवे।
साथ ही शिक्षक संघ के विभिन्न आयाम प्रकोष्ठ जिसमे प्राचार्य मोहम्मद अनीस नगर महामंत्री, शकील हामी नगर प्रचार मंत्री, शहनाज अंसारी साहिबा महिला प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष, अकील अहमद प्राथमिक शाला मगरूल नगर कार्यालीन मंत्री बनाये गये। मध्य प्रदेश शिक्षक संघ की नवनिर्वाचित सदस्यों को सभी ने बधाई एवं शुभकामनाएं दी है

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments