बुरहानपुरमध्य प्रदेश

ट्रैफिक डायवर्ट कर भूला विभाग आमजन हो रहे परेशान

बुरहानपुर (अकील ए आज़ाद) इंदौर इच्छापुर नेशनल हाईवे पर तीन स्थानों पर पुलिया निर्माण के चलते इस हाइवे पर गणपति थाने से लेकर शिकारपुरा थाने तक इस मार्ग पर आवागवन बंद कर ट्रैफिक गणपति नाके से सिंधी बस्ती बाईपास के रास्ते रेणुका मार्ग होकर शिकारपुरा थाने से पुन: इस मार्ग पर यातायात को डायवर्ट किया है इस मार्ग के सभी बड़े वाहन का मार्ग बदलकर निकाला जा रहा है नगर निगम द्वारा निर्माण किए जाने वाली इन तीन स्थान की पुलियों का काम मार्च के अंतिम सप्ताह तक पूरा होने की उम्मीद जताई गई है जबकि इस मार्ग के छोटे दो पहिया और चार पहिया वाहन सिंधीपुरा लोहार मंडी मार्ग के साथ राजपुरा और शिकारपुर मार्गों से होकर निकल रहे हैं परंतु इन मार्गों के छोटे होने तथा आवागमन अधिक होने से यहां आए दिन दिनभर जाम की स्थिति बन रही है ट्रैफिक विभाग के द्वारा नेशनल हाईवे के बंद होने से यहां बढ़ते दबाव को कंट्रोल करने हेतु इन मार्गों पर ट्रैफिक जवान लगाना ही भूल गया जिसके चलते सिंधीपुरा गेट लोहार मंडी राजपुरा और शिकारपुर के भीतरी मार्ग पर ट्रैफिक जाम होने से वाहन चालक परेशान है ट्रैफिक प्रभारी के द्वारा मार्ग बंद होने तथा उसे डायवर्ट होने की स्थिति में उक्त स्थान पर पुलिस जवानों की तैनाती की जाना चाहिए ताकि मार्ग परिवर्तित होने से यह जाम की स्थिति नहीं बने पर ट्रैफिक प्रभारी यातायात डायवर्ट कर स्वयं भूल गए और उसका खामियाजा क्षेत्र के लोगों को भोगना पड़ रहा है।ं

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button