Thursday, September 3, 2026
spot_img
spot_img
Homeबुरहानपुरलोकसभा चुनाव को लेकर भाजपा का नवाचार- सुझाव पेटी, मिस्ड कॉल और...

लोकसभा चुनाव को लेकर भाजपा का नवाचार- सुझाव पेटी, मिस्ड कॉल और नमो एप से मांगेंगे सुझाव,

बुरहानपुर (अकील ए आज़ाद) भारतीय जनता पार्टी लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर पूरी तरह से तैयार है। इसे लेकर आमजन को जोड़ने के लिए नवाचार भी किए जा रहे हैं। सुझाव पेटी रखवाकर सुझाव लेने के अलावा मोबाइल और नमो एप के माध्यम से भी सुझाव मांगे जा रहे हैं। यह सब संकल्प पत्र के लिए किया जा रहा है। एक करोड़ लोगों से सुझाव लेने का लक्ष्य है। अभियान 8 मार्च से शुरू होकर 12 मार्च तक चलेगा। यह बात भाजपा प्रदेश प्रवक्ता पूर्व मंत्री एवं बुरहानपुर विधायक अर्चना चिटनिस ने भाजपा कार्यालय पर आयोजित पत्रकार वार्ता के दौरान पत्रकारों के साथ चर्चा करते हुए कही। इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. मनोज माने, महापौर श्रीमती माधुरी अतुल पटेल, भाजपा जिला उपाध्यक्ष रविन्द्र गावड़े, विधानसभा विस्तारक वासुदेव अटूट मौजूद रहे। भाजपा जिला मीडिया प्रभारी निलेश जूनागढ़े ने बताया कि इस दौरान चुनाव को लेकर अपनाई जा रही रणनीति को लेकर जानकारी सार्वजनिक की गई। भाजपा प्रदेश प्रवक्ता श्रीमती चिटनिस ने कहा भाजपा ने 1 मार्च को प्रदेश भाजपा कार्यालय में ‘‘विकसित भारत मोदी की गारंटी‘‘ अभियान को प्रदेश में आधिकारिक लांच किया गया है। अब सभी जिलों में प्रेस कांफ्रेंस के माध्यम से ‘‘विकसित भारत : मोदी की गारंटी आकांक्षा संग्रहण‘‘ अभियान को लांच किया गया है। सुझाव पेटी, मिस्ड कॉल और नमो एप के माध्यम से जनता अपने सुझाव पार्टी को दे सकती है। भाजपा लोकसभा चुनाव-2024 के संकल्प पत्र के लिए एक करोड़ से अधिक लोगों से सुझावों को आमंत्रित कर रही है। जहां लोग अधिक संख्या में उपस्थित रहते हैं उन सार्वजनिक स्थानों पर सुझाव पेटी लगाई जाएगी। यह अभियान 8 मार्च से शुरू होकर 12 मार्च तक चलेगा
भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. मनोज माने ने कहा नमो एप के माध्यम से भी लोग भाजपा को संकल्प पत्र तैयार करने के लिए अपने सुझाव दे सकते हैं। भाजपा कार्यकर्ता 8 से 12 मार्च के बीच हर बूथ पर घर-घर जा कर लोगों से भाजपा के संकल्प पत्र के लिए उनके सुझाव एकत्रित करेंगे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments