Tuesday, September 1, 2026
spot_img
spot_img
Homeबुरहानपुरबेटी के जन्मदिन पर साइकिलों का किया वितरण

बेटी के जन्मदिन पर साइकिलों का किया वितरण

बुरहानपुर (अकील ए आज़ाद) आज के इस व्यस्त जीवन में व्यक्ति अपने लिए समय नहीं निकाल पाता है इसी के विपरीत विगत कई वर्षों से अपनी खुशियों में दूसरे जरूरतमंद लोगों को सम्मिलित करने का कार्य बुरहानपुर के समाजसेवी शैली कीर एवं हरप्रीत कीर निरंतर निभा रहे हैं अपने परिवार के लोगों के जन्मदिन पर जरूरतमंदों को विभिन्न सामान मुहैया करा रहे हैं और अपनी खुशियों में सम्मिलित कर रहे हैं इस कार्य में उनकी धर्मपत्नी हरप्रीत कौर कीर का भी साथ रहता है इसी के अंतर्गत अपनी बेटी मेहक कौर कीर के 9 जनवरी जन्मदिन के उपलक्ष में ग्राम बोहरडा की दो बेटियां अंकिता आत्माराम और गायत्री विश्वनाथ को साइकिल दी गई ताकि वे अपनी स्कूल समय पर आ जा सके इससे पहले उन्हें ग्राम बोहरडा से बुरहानपुर स्कूल में 5 किलोमीटर का सफर तय करना पड़ता था इससे पहले भी शैली कीर द्वारा अपने परिवार सदस्यों के जन्मदिन परए सिलाई मशीन ए साइकिले एस्कूल फीस आदि का वितरण किया जा चुका है समाज सेवा में एक अलग उदाहरण पेश करने वाले यह दंपत्ति द्वारा धर्मपत्नी हरप्रीत कीर बढ़ चढ़कर हिस्सा लेती है इस कार्यक्रम में बच्चियों के परिजन आदि भी उपस्थित थे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments