Tuesday, September 1, 2026
spot_img
spot_img
Homeबुरहानपुरताप्ती नदी बोरी बंधान जल को सहजने सांसद ने किया श्रमदान

ताप्ती नदी बोरी बंधान जल को सहजने सांसद ने किया श्रमदान

बुरहानपुर (अकील ए आज़ाद) ताप्ती नदी के जल को सहजने एवं जलसंरक्षण के महत्व को समझते हुए राजघाट पर बोरी बंधान कार्य निरंतर रूप से जारी है। इसी कड़ी में खंडवा लोकसभा सांसद ज्ञानेश्वर पाटील ने ताप्ती नदी राजघाट पर जैनाबाद पुल के पास बोरीबंधान कार्य में श्रमदान किया। सांसद ज्ञानेश्वर पाटील ने जिलेवासियों से अपील करते हुए कहा कि, जल संरक्षण के महत्व को समझते हुए, जिला प्रशासन द्वारा बोरीबंधान कार्य को सफल बनाने के लिए आप आगे आकर सहयोग देंवे। उन्होंने जिलेवासियों से आग्रह किया है कि, आप सभी के सहयोग से हम ताप्ती नदी के जल को सहजने का प्रयास कर रहे है, ताकि जल की एक-एक बंूद का सद्पयोग हो सकें। इससे आगे भी जलापूर्ति सुनिश्चित हो सकेंगी तथा ग्रीष्म कालीन समय में जलापूर्ति निर्बाद्ध रूप से हो पायेंगी। खण्डवा लोकसभा सांसद ज्ञानेश्वर पाटील ने कहा कि, बोरीबंधान कार्य शासन-प्रशासन एवं जनसहयोग के माध्यम से पानी रोको अभियान के तहत प्रारंभ किया गया है। यह हमारे जीवन में जल के महत्व को प्रदर्शित करता है। यह कार्य सराहनीय है। जन सहभागीदारी से यह कार्य पूर्ण किया जायेगा। इससे जल के स्तर में वृद्धि होगी। विदित है कि कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी सुश्री भव्या मित्तल के निर्देशानुसार एवं जिला पंचायत सीईओ अभिषेक दुबे के मार्गदर्शन में ताप्ती नदी के राजघाट स्थित बोरीबंधान कार्य सतत् रूप से जारी है। बोरीबंधान कार्य में शासकीय अधिकारियों व कर्मचारियों, जनप्रतिनिधिगण, गणमान्य नागरिकगणों द्वारा श्रमदान किया जा रहा है। यह बोरीबंधान कार्य सतत् रूप से जारी रहेगा। इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष मनोज लधवे, पूर्व निगमाध्यक्ष मनोज तारवाला, जिला पंचायत सदस्य अनिल राठौर, मनोज टंडन, सुनील वाघे, पार्षदगण, निगम उपायुक्त जितेंद्र मंडलोई, सहायक आयुक्त ज्योति सुनारिया, उपयंत्री गोपाल महाजन, एवं बड़ी संख्या में विद्यार्थीगण शासकीय अधिकारीगण कर्मचारीगण, शिक्षकगण व गणमान्य नागरिकगणों ने भी बोरीबंधान कार्य में श्रमदान किया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments