Monday, August 31, 2026
spot_img
spot_img
Homeबुरहानपुरपूर्व लोकसभा अध्यक्ष भाजपा की मर्द भाजपाइयों को झूठे गिलास से पीना...

पूर्व लोकसभा अध्यक्ष भाजपा की मर्द भाजपाइयों को झूठे गिलास से पीना चाहिए पानी—-के.के. मिश्रा

बुरहानपुर (अकील ए आज़ाद) भारत जोड़ो यात्रा के संदर्भ में बुरहानपुर पहुंचे प्रदेश कांग्रेस मीडिया विभाग के प्रमुख के.के. मिश्रा ने यहां मीडिया से कहा कि राहुल गांधी भारत जोड़ो यात्रा लेकर निकले हैं जिसकी सभी प्रशंसा कर रहे हैं। इसी कड़ी में लोकसभा की पूर्व अध्यक्ष सुमित्रा महाजन ने भी राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा की प्रशंसा की है वह भाजपा की मर्द है जो उन्होंने इस यात्रा की प्रशंसा की भाजपा के किसी अन्य नेता ने इस यात्रा को लेकर प्रशंसा शुभकामनाएं नहीं जताई है। आगे उन्होंने भाजपाइयों पर कटाक्ष करते हुए कहा कि उन्हें सुमित्रा महाजन से सीख लेने के लिए वह जिस गिलास से पानी पीती है उससे एक एक घूंट पानी पीना चाहिए तब कहीं जाकर भाजपाइयों को अक्ल आएगी। कांग्रेस के मिश्रा के इस बयान को विवादित बयान मानकर देखा गया है। राहुल गांधी भारत जोड़ो यात्रा लेकर 20 नवंबर की शाम को मध्य प्रदेश महाराष्ट्र की सीमा से लगे ग्राम बोदरली पहुंच रहे है जहां से यह यात्रा मध्यप्रदेश में प्रवेश करेगी। इस यात्रा के मध्य प्रदेश में स्वागत को लेकर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ और प्रदेश के अन्य बड़े नेता यहां मौजूद रहेंगे 20 नवंबर के यहां पहुंचने पर राहुल गांधी की यह यात्रा विश्राम के बाद 22 नवंबर को यहां से रवाना होगी इसी बीच राहुल गांधी के बुरहानपुर विश्राम के कार्यक्रम में परिवर्तन हुआ है पहले राहुल गांधी बोदरली ग्राम में रुकने के स्थान पर अब वह 21 नवंबर की प्रात: गुजरात चुनाव में प्रचार के लिए रवाना होंगे तथा शाम तक वापस पहुंचकर ग्राम बोदरली में रात्रि विश्राम के बाद 22 नवंबर को यात्रा लेकर जिले में प्रवेश करेंगे इस अवसर पर उनकी आम सभा भी आयोजित होगी जिसको लेकर कॉन्ग्रेस की तैयारियां जोरों पर है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments