Monday, August 31, 2026
spot_img
spot_img
Homeबुरहानपुरनाबालिक का गला घोट कर हत्या मामले में दो आरोपी पुलिस गिरफ्त...

नाबालिक का गला घोट कर हत्या मामले में दो आरोपी पुलिस गिरफ्त में

बुरहानपुर (अकील ए आज़ाद) शनिवार प्रातः एक नाबालिग का शव् मिलने पर आजाद वार्ड के रावटी क्षेत्र में उस वक्त हड़कंप मच गया जब यहां स्थित चार मजार के अहाते में युवती का शव पड़ा मिला जिसकी सूचना मिलने पर गणपति नाका पुलिस ने मामले में छानबीन कर क्षेत्र के दो युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो पूरा मामला सामने आया इस संबंध में पुलिस अधीक्षक राहुल कुमार ने सोमवार को मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि युवती घरेलू कामकाज करती थी तथा आरोपी इसहाक उर्फ बाबा 20 वर्ष तथा सत्तार 30 वर्ष के घर युवती का आना जाना था इसके चलते आरोपियों ने उसके साथ अवैध संबंध बनाए यह सिलसिला लंबे समय तक चलने से युवती ने इस बात को आरोपी के माता-पिता तथा उसकी पत्नी को बताने की बात कही जिससे खौफ ज़दा होकर दोनों आरोपियों ने एक प्लान के तहत शुक्रवार शाम को युवती को अपने घर बुलाकर उसका गला दबाकर हत्या कर रात्रि में उसके शव को घर के नजदीक चार मजार के अहाते में फेंक दिया पुलिस अधीक्षक ने बताया कि उसकी शार्ट पीएम रिपोर्ट के आधार पर धारा 302, 201 के तहत हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है तथा आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया है पत्रकारों के द्वारा यह पूछे जाने पर कि क्या युवती के साथ बलात्कार हुआ है तो पुलिस अधीक्षक ने कहा कि अभी इस मामले में कुछ स्पष्ट नहीं हुआ है पोस्टमार्टम की रिपोर्ट मिलने पर स्थिति स्पष्ट होगी इस पूरे मामले में गणपति थाना और नगर पुलिस अधीक्षक की विशेष भूमिका को देखते हुए पुलिस अधीक्षक ने उन्हें सम्मानित करने की जानकारी भी दी गइ।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments